मेजा ब्लॉक में सभी पदों के लिए हुआ निर्विरोध चुनाव उरुवा में घूघा प्रधान पद के लिए तीन महिलाओं ने भरा पर्चा
अछोला बीडीसी पद के लिए आमने सामने की होगी टक्कर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। पंचायत उप चुनाव में विकास खण्ड मेजा के विभिन्न खाली पदों पर एक ही पर्चे भरे जाने से यहां निर्विरोध चुनाव हो गया। यहां कौहट में पंचायत सदस्य पद का किसी ने पर्चा नही भरा जिससे यह पद फिर खाली रह गया।विकास खण्ड उरुवा में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य को लेकर उठापटक जारी है।शुक्रवार को नाम वापसी के बाद ही यहां की तस्बीर साफ होगी। मेजा ब्लॉक में महुलीकला की क्षेत्र पंचायत सीट पर मात्र एक पर्चा भरा गया है।इस पद के लिए लालजी पुत्र मकसूदन को क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया है। यहां ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में भटौती से रमेश चंद निषाद और दरी से लालबाबू निर्विरोध चुने गए हैं।कौहट में सदस्य पद पर किसी ने नामांकन दाखिल नही किया है, यह पद फिर खाली रह गया है।मेजा के सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ कॉपरेटिव विष्णु प्रकाश मिश्र ने बताया कि विकास खण्ड मेजा में चालू चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गयी है। फिलहाल यहां कोई चुनाव नही होना है। विकास खण्ड उरुवा के घूघा गांव की मृतक प्रधान लक्ष्मीना देवी की मौत के बाद खाली पड़े इस पद के लिए तीन महिलाओं ने पर्चा भरा है। मृतक प्रधान की बेटी पूजा इस बार माँ की विरासत संभालने के लिए चुनाव मैदान में है।हरिजन महिलाओं के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए खुशबू पत्नी अनिल सरोज और उषा पत्नी मोहनलाल एक बार फिर जोर आजमाइस करेंगी। यह दोनों आम चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। घूघा ग्राम पंचायत में कुल 1300 मतदाता सूचीबद्ध बताए गए हैं।
विकास खण्ड उरुवा के अछोला वार्ड में बीडीसी सदस्य की मौत के बाद खाली पड़े पद के लिए दो पर्चे भरे गए हैं।इस अनारक्षित सीट पर मधुलता पत्नी स्व राकेश पांडेय के सामने अमरीश पांडेय चुनौती पेश कर रहे हैं।सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीशंकर द्विवेदी ने बताया कि नाम वापसी के बाद ही तस्बीर साफ होगी।श्री द्विवेदी ने बताया कि मतदान 4 अगस्त को सुबह 7 बजे से 5 बजे शाम तक होगा।मतगणना 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से ब्लॉक मुख्यालय पर होगी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































