आने जाने में गांव वालों को हो रही है परेशानी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दबंग युवक ने रास्ते के बीच में गड्ढा खोदकर पानी डाल डाल कर रास्ते को बाधित कर दिया है। जिससे गांव वालों को आने जाने में परेशानी हो रही है। मामला कोहंडोर थाने का है जहां गांव लौली पोख्ताखाम निवासी कमला पाठक का पुत्र दबंगई से पूरे गांव का रास्ता बाधित किया है। दबंग ने रास्ते में गड्ढा खोदकर पानी भर दिया है। सूचना के बाद भी पुलिस उदासीन है। जबकि सिविल कोर्ट का सख्त आदेश है कि कोई रास्ता बाधित न किया जाए। इसके बावजूद भी कोर्ट के आदेश के बाद बीच रास्ते को खोद कर उसमें पानी डाल दिया। जिससे कि कोई भी आ जा ना सके। एक ट्रैक्टर रात्रि में आ रहा था उसके चालक को दबंग युवक ने काफी पीटा। ड्राइवर ने कोहंडर थाना में अपनी तहरीर दी है। आरोप है कि उक्त दबंग आए दिन लड़ाई का मौका ढूंढता रहता है। कानून को पैसे के दम पर अपनी जेब में रखने का दावा करता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































