V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजा दिनेश सिंह ने विदेशों में बढ़ाया जिले का मान :धर्माचार्य

धूम धाम से मनाया गया पूर्व विदेश मंत्री का जन्मदिन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राजा दिनेश सिंह  कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज बढ़नी में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरगति को प्राप्त मंगल पांडे एवं प्रतापगढ़ के गौरव स्व. राजा दिनेश सिंह का जन्म दिवस उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग की प्रयागराज मंडल इकाई द्वारा डॉ राम नरेश पाल प्रभारी की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने मंगल पांडे एवं राजा दिनेश सिंह के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के पश्चात माल्यार्पण करके कहा कि अट्ठारह सौ सत्तावन में कालाकांकर राजभवन एवं मंगल पांडे के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 1857 में मंगल पांडे ने मेरठ छावनी में अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल बजाया उन्हें फांसी की सजा दी गई और उसी के पश्चात अवध के अंदर चांदा की लड़ाई में काला कांकर राजभवन के लाल प्रताप सिंह अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। आप ही के वंशज स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ के गौरव थे। आपने गुटनिरपेक्षता के लिए जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया है वह सदैव याद किया जाएगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू के विदेश सलाहकार के रूप में अपनी राजनीति का शुभारंभ करने वाले आप एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे कि नरसिम्हां राव की सरकार तक में केंद्रीय मंत्री रहे। आपने विदेशों में प्रतापगढ़ का मान बढ़ाया जिसके लिए यह जनपद सदैव आपका ऋणी रहेगा। राजा साहब के जन्मदिन पर पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई 1969 को 14 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों जिनमें देश के ₹50 करोड़ से अधिक जमा राशि वाले थे बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। जिसके कारण पूरे देश के लोगों को आज लाभ मिल रहा है। आपकी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व सांसद तथा मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रतापगढ़ के लोगों को वही प्यार देते हुए विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। किसानों के हित के लिए अवधेश पुरम ऐंठू में कृषि विज्ञान केंद्र खोलकर किसानों को नई-नई तकनीकी जानकारी दी जा रही है। अध्यक्षता कर रहे डा. पाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के इच्छानुरुप  अमृत महोत्सव इस वर्ष मनाया जा रहा है। हम उन भूले बिसरे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों को को शत शत नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया। पुरातत्व विभाग का उद्देश्य है कि हर संभव प्रयास करके गोष्ठी प्रतियोगिता लेखन प्रतियोगिता एवं सभाओं के माध्यम से अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषय में जानकारी प्रदान करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमाकांत शुक्ल, राजेंद्र प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह अक्कड़, रणजीत सिंह, विनोद सिंह, रवि प्रताप सिंह, वरुण तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, नीरज तिवारी, अमर बहादुर यादव, घनश्याम शर्मा, अनीता पाल, शीला, शिवानी शुक्ला, सेजल गोस्वामी, शत्रुघ्न शुक्ला, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, उत्तम पाल मौजूद रहे। संचालन कवि निर्झर प्रतापगढ़ी ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment