V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बढ़ते वैश्विक तापमान से धरती पर जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ा -अजय क्रांतिकारी

प्रतापगढ़।  पर्यावरण सेना द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के चलते पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक गोष्ठी का आयोजन कुंती देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान से धरती पर जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ रहा है।जिसके चलते बीमारी बढ़ने के साथ ही जल एवं खाद्यान्न संकट का सामना हम सभी को करना पड़ेगा।हमें अपना व्यवहार परिवर्तन करके और पेड़ों की सुरक्षा के साथ ही अधिकाधिक पौधरोपण करना चाहिए।जिससे धरती पर हरियाली बनी रहे और पीढ़ियों को जीवन मिलता रहे।इस मौके पर पर्यावरणविद् अजय क्रांतिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पेड़ों की सुरक्षा और पौधरोपण का संकल्प दिलाते हुए बूंद बूंद पानी बचाने हेतु संकल्प दिलाया। एनएसएस की समन्वयक ज्योति पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण सेना की मुहिम से लोगो को जुड़ने हेतु प्रेरित किया।और उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं से बचने के लिए हम अभी धरती को हरा-भरा बनाकर जलवायु परिवर्तन को रोकना होगा। डॉ विनोद यादव और सौरभ त्रिपाठी ने भी लोगों को हरित व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस मौके विद्या शंकर तिवारी,धनंजय तिवारी, रवि प्रकाश मिश्र,नमन कुमार तिवारी,शेष कुमार सिंह, संजय तिवारी और अर्जुन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़।  पर्यावरण सेना द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के चलते पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक गोष्ठी का आयोजन कुंती देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान से धरती पर जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ रहा है।जिसके चलते बीमारी बढ़ने के साथ ही जल एवं खाद्यान्न संकट का सामना हम सभी को करना पड़ेगा।हमें अपना व्यवहार परिवर्तन करके और पेड़ों की सुरक्षा के साथ ही अधिकाधिक पौधरोपण करना चाहिए।जिससे धरती पर हरियाली बनी रहे और पीढ़ियों को जीवन मिलता रहे।इस मौके पर पर्यावरणविद् अजय क्रांतिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पेड़ों की सुरक्षा और पौधरोपण का संकल्प दिलाते हुए बूंद बूंद पानी बचाने हेतु संकल्प दिलाया। एनएसएस की समन्वयक ज्योति पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण सेना की मुहिम से लोगो को जुड़ने हेतु प्रेरित किया।और उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं से बचने के लिए हम अभी धरती को हरा-भरा बनाकर जलवायु परिवर्तन को रोकना होगा। डॉ विनोद यादव और सौरभ त्रिपाठी ने भी लोगों को हरित व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस मौके विद्या शंकर तिवारी,धनंजय तिवारी, रवि प्रकाश मिश्र,नमन कुमार तिवारी,शेष कुमार सिंह, संजय तिवारी और अर्जुन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Comment