V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पर्व के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर चौकसी एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे: डीएम नीतीश कुमार

अयोध्या । जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष चन्द्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम की पहली तारीख  31 जुलाई 2022 एवं तदनुसार दसवी तारीख 9 अगस्त 2022 को पड़ना सम्भावित है। मोहर्रम के अवसर पर नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकाले जाते हैं और विभिन्न स्थलों पर ताजिया स्थापित करके कर्बलाओं में दफन किया जाता रहा है। इस वर्ष मोहर्रम, श्रावण मास श्रावण झूला मेला के दौरान मनाया जायेगा। उक्त पर्व के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर चौकसी एवं जिले में सौहार्द का वातावरण कायम रहे, इसके लिए समुचित प्रबन्ध पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिये जाय, ताकि अमन-चैन कायम रहे तथा कट्टरपंथियों, असामाजिक तत्वों एवं समाज विरोधी ताकतों द्वारा कुत्सित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ऐसे कार्य न किये जा सकें, जिससे कानून व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। उन्हें पूर्व से ही चिन्हित करके उनकी गतिविधियों पर निरन्तर कड़ी दृष्टि रखना आवश्यक है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट तथा रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट, अयोध्या एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जनपद अयोध्या तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अपने-अपने सम्पूर्ण आवंटित क्षेत्रों में अपने काउन्टर पार्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य डयुटी में लगने वाले मजिस्ट्रेट व पुलिस बल से समन्वय बनाकर आवश्यक शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत अद्यतन दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उत्तरदायी होंगे एवं यह भी सुनिश्चित करेगें कि कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न होने पाये।  जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, जनपद अयोध्या अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारियों से समन्वय करते हुए मुस्लिम धर्म गुरुओं, मौलानाओं व सम्बन्धित कमेटियों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों से सम्पर्क व संवाद करके शान्ति समितियों की बैठक समय से सम्बन्धित पुलिस थाना चौकी में कराना सुनिश्चित करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यदायी विभागों से अपेक्षित कार्य समय से संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक समन्वय करते हुए कराएंगे जिससे मोहर्रम के अवसर पर जुलूस व अन्य कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या व समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, सीईओ कैण्ट बोर्ड अयोध्या, जिला पंचायत राज अधिकारी अयोध्या द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश एवं शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाय एवं मार्गो में यदि गड्ढे हो तो ठीक कराया जाय एवं कर्बलाओं में समय से प्रकाश एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सम्बन्धित कार्यदायी विभागों द्वारा की जायेगी। उक्त के अवसर पर जुलूसों व अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की संवेदनशीलता के  दृष्टिगत सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित नगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में सम्बन्धित नगर आयुक्त अधिशासी अधिकारीगण एवं अन्य विभागों व पुलिस अधिकारियों थानाध्यक्षों से आवश्यक समन्वय कर आवारा पशुओं को ससमय हटवाया जाना सुनिश्चित करायेंगे। समस्त, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, जनपद अयोध्या विद्युत लाइनों के ढीले तारों एवं जर्जर खम्भों को समय से ठीक कराने, मोबाइल ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था के साथ-साथ निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराया जाना सुनिश्चित करेंगें। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही पूर्व से ही पत्राचार आदि करके करा ली जाये जिससे कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की विद्युत आपूर्ति संबंधी कोई समस्या न आये। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी नगरीय निकायों एवं अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा मोहर्रम के दृष्टिगत अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक कार्यो दायित्वों का निर्वहन सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से आवश्यक समन्वय स्थापित कर ससमय कराया जायेगा। उक्त के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय एवं सम्वाद हेतु जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या में कन्ट्रोल रूम रहेगा, जिसका दूरभाष नम्बर 05278-223753 है। इस कन्ट्रोल रूम में शिफ्टवार कार्मिकों की ड्यूटी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, अयोध्या द्वारा ससमय लगायी जायेगी और ड्युटीरत कार्मिकों द्वारा कन्ट्रोल रूम में प्राप्त हाने वाली शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण सम्बन्धित विभागों द्वारा कराया जायेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment