आवास बनने के बाद मनरेगा अंश 18540 मिलता है लाभार्थी को
सरायअकिल कौशाम्बी। विकास खण्ड कौशाम्बी के मेडुवा सलेमपुर में ग्रामीण ने लगाए मनरेगा के ऑपरेटर पर आवास का पैसा खाते में न भेजने आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन्हे आवास मिला था किसी भी लाभार्थी के खाते में एक भी रुपए नही गया जब भी ब्लॉक में शिकायत की जाती है तो कहा जाता हैं आ जायेगा लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी भी के खाते में पैसा मजदूरी का नही गया ऑपरेटर से जब ग्रामीण कई बार कहे तो किसी दूसरे खाते में चला गया है आ जायेगा शिवपतिया बादामी सुखरानी नीता देवी सपना आदि का कहना है की जो ऑपरेटर हैं वो अपने नजदीकी कई रिश्तेदार के खाते में पैसा ट्रांसफर करके निकल लेते है ये मेदुवा सलेमपुर में ही नही ऐसे कई गांव है जहा पर आवास की मजदूरी का मामला है। इस सम्बंध में एपीओ पंकज सोनकर का कहना है कि ऐसा मामला है तो इसकी जांच करके कार्रवाई की जायेगी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































