पूर्व पति की हत्या कराने की रच रही साजिश झूठे आरोपो में फंसाने की दे रही धमकी मां की शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पुलिस के सामने समझौता करके पति से रिश्ता तोड़ने के बावजूद ब्लैकमेलर विवाहिता की हरकते कम नहीं हो रही है। वह पूर्व पति की हत्या कराने के लिए तरह तरह की साजिश रच रही है। झूठे आरोपो में फंसाने की धमकी देने के साथ ही मोबाइल से फोन करके धमकाने का प्रयास कर रही है। इससे पूर्व पति एवं उसका परिवार आतंक के साये में जी रहा है। जबकि उक्त ब्लैकमेलर विवाहिता का पिता नकल माफिया है। साथ ही तरह तरह के आपराधिक कार्यो में लिप्त रहता है। पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली में भी तहरीर देकर किया मगर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। जनपद लखनऊ के थाना अलीगंज अंतर्गत त्रिवेणीनगर सीतापुर रोड निवासी अंशिका श्रीवास्तव उर्फ कोमल का पिता नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव नकल माफिया है। इस सम्बंध में वह दो बार जेल जा चुका है। पुलिस तक पहुंच होने के कारण उसे कोई भय नहीं है। अंशिका की शादी विगत 19 नवम्बर 2019 को जनपद प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली अंतर्गत पूर्वी सहोदरपुर निवासी अंकित श्रीवास्तव पुत्र उमेश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अंशिका ने ससुराल वालो को धमकाना शुरू कर दिया था। करीब साल भर तक हर माह व 2-3 दिन के लिए ससुराल आती थी तथा पति की कमाई जबरन वसूल करके चली जाती थी। वह पति के पास जेब खर्च भी नहीं छोड़ती थी। पैसा न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसी बीच व अपना व पति का समस्त जेवर तथा सास का भी कुछ जेवर लेकर मायके चली गई। इसकी शिकायत जब अंशिका के पिता से की गई तो उसने विगत 20 नवम्बर 20 से ससुराल आना बंद कर दिया साथ ही मायके में रहते हुए 2021 को अंतिम महीनो में महिला थाना हजरतगंज लखनऊ में विभिन्न फर्जी धाराओ में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद हजरतगंज की पुलिस ने अंकित श्रीवास्तव को थाने पर बुलाया। साथ ही विवेचक सुरेश शुक्ला के सामने अंशिका ने पति से सम्बंध विच्छेद करा दिया। पुलिस के सामने हुए समझौते के अनुसार अंशिका को दहेज का सारा सामान बाकी जेवर व नकद वापस कर दिया गया। इसके बावजूद ब्लैकमेलर अंशिका की हरकते कम नहीं हो रही है। वह पूर्व पति अंकित की हत्या कराने के लिए तरह तरह की साजिश रच रही है। अंशिका जब ससुराल अपना सामान लेने आयी थी तो सास को छत से गिरकार जान लेने का प्रयास किया था। इसका चचेरा भाई प्रिन्स कुछ जेवर व नकदी भी चुरा ले गया था। इसकी शिकायत नगर कोतवाली प्रतापगढ़ के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी की गई थी। इसके बावजूद आरोपी अंशिका की हरकते कम नहीं हो रही है। वह किसी तरह पूर्व पति को लखनऊ बुलवाकर हत्या कराना चाहती है। इसके लिए वह नए नए मोबाइल से फोन करके धमकाने का प्रयास करती है। अपने बेटे की जान बचाने के लिए पीड़ित अंकित की मां उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगा चुकी है। इसके बावजूद उसे अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। उधर अंशिका की हरकत लगातार जारी है जिसे वह पूर्व पति की हत्या करा सके। पीड़ित अंकित की मां रीता श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ब्लैकमेलर अंशिका से निजात दिलाने तथा बेटे के जान व माल की सुरक्षा की मांग की है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































