V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समसपुरदामू में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं तमंचे से की गई हवाई फायरिंग

 संपर्क मार्ग जाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़े पुलिस मौके पर
बाघराय। बाघराय थाना क्षेत्र के समसपुरदामू के कल्यानगढ पुरवे मे भोला यादव एवं लल्लू प्रसाद यादव के  बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चला  आ रहा है
इधर लल्लू यादव के घर के सामने से संपर्क मार्ग बना है उसी संपर्क मार्ग पर खड़ंजा बिछाया जा रहा था इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में इसलिए विवाद हो गया कि भोला यादव रास्ता बनने के पक्ष में है जबकि लल्लू प्रसाद यादव रास्ता ना बनाए जाने के पक्ष में है आज दोनों पक्षों में लगभग 4:00 बजे जमकर कहासुनी होने लगी दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे व ईट भी चलने लगे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर तमंचे से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है समय रहते 112 नंबर  डायल गाडी व चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह शकरदहा व थानाध्यक्ष बाघराय अवनकुमार दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला अभी भी गांव में पुलिस तैनात है उधर भोला नाथ यादव का छप्पर जला दिया गया छप्पर किसने जलाया यह तो नहीं पता किंतु दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं कि मेरा छप्पर जला दिए  एक पक्ष से राजकुमारी 50 वर्ष पत्नी भोला एवं  भोला 55 वर्ष पुत्र बबुल्ले व सीमा देवी 20 वर्ष पुत्री छोटेलाल एवं दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी  लल्लू एवं शिव कुमारी 40 वर्ष पत्नी राकेश एवं रीना देवी 35 वर्ष पत्नी उमेश आदि गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है घटना के बाबत थानाध्यक्ष बाघराय अवनकुमार दीक्षित का कहना है कि दोनों पक्षों में रास्ता बनाए जाने को लेकर मारपीट हुई है हवाई फायरिंग नहीं हुई है मामले की जांच की जा रही है गांव में स्थिति सामान्य है गांव में यह भी चर्चा रही कि कुछ दबंग दूसरे गांव से विवाद करने के लिए यहां आए थे किंतु पुलिस की गाड़ी देखते ही यहां से भाग निकले।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 संपर्क मार्ग जाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़े पुलिस मौके पर
बाघराय। बाघराय थाना क्षेत्र के समसपुरदामू के कल्यानगढ पुरवे मे भोला यादव एवं लल्लू प्रसाद यादव के  बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चला  आ रहा है
इधर लल्लू यादव के घर के सामने से संपर्क मार्ग बना है उसी संपर्क मार्ग पर खड़ंजा बिछाया जा रहा था इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में इसलिए विवाद हो गया कि भोला यादव रास्ता बनने के पक्ष में है जबकि लल्लू प्रसाद यादव रास्ता ना बनाए जाने के पक्ष में है आज दोनों पक्षों में लगभग 4:00 बजे जमकर कहासुनी होने लगी दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे व ईट भी चलने लगे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर तमंचे से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है समय रहते 112 नंबर  डायल गाडी व चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह शकरदहा व थानाध्यक्ष बाघराय अवनकुमार दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला अभी भी गांव में पुलिस तैनात है उधर भोला नाथ यादव का छप्पर जला दिया गया छप्पर किसने जलाया यह तो नहीं पता किंतु दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं कि मेरा छप्पर जला दिए  एक पक्ष से राजकुमारी 50 वर्ष पत्नी भोला एवं  भोला 55 वर्ष पुत्र बबुल्ले व सीमा देवी 20 वर्ष पुत्री छोटेलाल एवं दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी  लल्लू एवं शिव कुमारी 40 वर्ष पत्नी राकेश एवं रीना देवी 35 वर्ष पत्नी उमेश आदि गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है घटना के बाबत थानाध्यक्ष बाघराय अवनकुमार दीक्षित का कहना है कि दोनों पक्षों में रास्ता बनाए जाने को लेकर मारपीट हुई है हवाई फायरिंग नहीं हुई है मामले की जांच की जा रही है गांव में स्थिति सामान्य है गांव में यह भी चर्चा रही कि कुछ दबंग दूसरे गांव से विवाद करने के लिए यहां आए थे किंतु पुलिस की गाड़ी देखते ही यहां से भाग निकले।

Leave a Comment