मातृ – स्नेह फाउंडेशन द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम
प्रयागराज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मातृ स्नेह फाउंडेशन द्वारा इसके प्रशासनिक कार्यालय में एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें समाज को सही रास्ते पर ले जाने के लिए गुरु के महत्व और मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि हर इंसान को जीवन में एक आदर्श गुरु की आवश्यकता होती है। जिसके द्वारा सुझाए गए रास्ते पर चल कर ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। गुरु के सानिध्य में रहने वाले इंसान के जीवन में कभी भी अपवित्र कार्य नहीं होते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संरक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि वह इंसान बहुत बड़ा सौभाग्यशाली होता है जिसको एक सही गुरु सुलभ हो जाए। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. एम. पी. आर्य आर. के. तिवारी , मनोज सिंह , डॉ. एस. के. मिश्रा डॉ. आर. डी. कुमार सहित फाउंडेशन के शिक्षक – शिक्षिकाएं तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे l सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श गुरु मान करके माल्यार्पण किया तथा उनके आदर्श सिद्धांतों और बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































