कौशाम्बी । मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक अधेड़ करेंट की जद में आने से इलाज के दौरान मौत हो गयी अधेड़ की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है ।
बताया जाता है की सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव का रहने वाला नींबू लाल पटेल पुत्र हरीलाल तीन जुलाई को हाईटेशन तार छू जाने से झुलसकर गम्भीररूप से जख्मी हो गया स्वजनों ने अधेड़ को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के लिए रेफर कर दिया जिसके बाद अधेड़ को पीजीआई लखनऊ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया 11 दिन के बाद बुधवार की रात अधेड़ की मौत हो गयी अधेड़ की मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मच गया जिसकी गुरुवार को नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
मृतक की मौत से परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़
निम्बू लाल की मौत के बाद परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा । परिवार की लोगो की माने तो निम्बूलाल सामाजिक व्यक्ति था बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से शादी की थी जिसके एक पुत्र भी था मृतक की एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है पत्नी गम्भीर रोग से पीड़ित हैं ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































