प्रतापगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ नितिन बंसल के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ डॉ सर्वदा नंद द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.राजकीय इंटर कालेज बरहदा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन में सुश्री पूजा पटेल, डॉ बीएल वर्मा, दीपक कुमार सिंह,राजेश कुमार और अशोक कुमार के संयोजन में संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे कुमारी अनु कक्षा 12 प्रथम स्थान,अंजली गुप्ता कक्षा 10 द्वितीय स्थान और मोहिनी देवी कक्षा 10 ने तृतीय प्राप्त किया. इसी प्रकार पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़सिटी में प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन में,राजकीय इंटर कालेज चंदीगोविंदपुर में डॉ सालिक राम प्रजापति के संयोजन में, राजकीय उ मा वि बेधन गोपालपुर में प्रधानाचार्य रेखा द्विवेदी के निर्देशन में, राजकीय उ मा वि राजापुर में प्रधानाचार्य सुर्येश प्रताप सिंह के निर्देशन में, आरआरके इंटर कालेज डाभियार में प्रधानाचार्य आरके शुक्ला के निर्देशन में, पं डीडीयूजीएम इंटर कालेज महेवा मालकिया में प्रधानाचार्य उमेश कुमार के निर्देशन में, पं डीडीयूजीएम इंटर कालेज कुराडीह में प्रधानाचार्य एलबी यादव के निर्देशन में, राजकीय बा इंटर कालेज पट्टी में प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लोक गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा संचारी रोग से बचाव और नियंत्रण के विषय में विद्यार्थियों का संवेदीकरण किया गया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































