लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय बिजली की स्थिति बहुत दयनीय है। किसान धान की रोपाई के लिए बिजली को तरस रहा है। नहरों में पानी का अभाव है तो राजकीय टयूबबेल भी शोपीस बने हैं। सांसद ने कहा कि जिले में मानसून को लेकर स्थिति चिन्ताजनक है। प्रदेश की मौजूदा सरकार चुनाव के समय बिजली देने के घोषणाओं पर विफल है। सरकार मानक के अनुसार बिजली उपलब्ध कराये और हालात को देखते हुए नहरों में बिना विलम्ब के पानी बहाल कराया जाये। सोमवार को लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि किसानों को कदम कदम पर धोखा दिया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चे के साथ समझौते व किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वायदा या फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मोदी सरकार ने अपने किये गये वायदे को ठण्डे बस्ते में डाल दिया है। मोदी सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड नौजवानों को रोजगार देने का खोखला वायदा किया था। मंहगाई समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, पप्पू तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, छोटेलाल सरोज, सत्येंद्र सिंह, ददन सिंह, रामचन्द्र तिवारी, केडी मिश्र, सोनू तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, रामबोध शुक्ल आदि रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें