प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। योजना में पेंशन पा रहे पेंशनरों द्वारा वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ेेचल-नच.हवअ.पद पर लॉगिन करते हुये जन सुविधा केन्द्रों, साइबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण किया जा सकता हैं। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशनरों को आधार सीडिंग, आधार ऑथोन्टीकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में आधार बेस पेंशन का भुगतान किया जाना है। वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी स्वयं अपना आधार प्रमाणीकरण यथाशीघ्र करा लें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर लें। आधार प्रमाणीकरण नहीं होने पर पेंशन नहीं दिया जाएगा। उन्होने बताया है कि जिले में कुल वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे 123015 में से कुल 58582 पेंशनरों द्वारा अब तक आधार प्रमाणीकरण कराया गया है तथा 64433 पेंशनरों द्वारा आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के शत् प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर में एसडीएम व अधिशासी अधिकारियों तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास खण्ड स्तर से खण्ड विकास अधिकारियों, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात ग्राम पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मचारियों व रोजगार सेवकों को यह जिम्मेदारी दी है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवालय, विकास खण्ड, तहसील स्तर पर 11 से 30 जुलाई तक अनिवार्य रूप से वृहद कैम्प का आयोजन कराते हुये वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण करायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का आनलाइन आधार प्रमाणीकरण न कराये जाने पर यदि पात्र पेंशनर्स योजना के लाभ से वंचित रहते है तो सम्बन्धित कर्मचारी व अधिकारी संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































