लालगंज, प्रतापगढ़। लागों को धोखा देकर एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से रूपये निकालने वाले फ्राड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार की रात चेकिंग के दौरान कालाकांकर रोड पर पकड़े गए शातिर के पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 37 एटीएम कार्ड, एक डिवाइस, ब्रेजा कार, मोबाइल व 22 हजार 400 के नकदी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्त में आए शातिर धोखेबाज लालगंज थाने के पकड़िया निवासी अखिलेश पाल पुत्र नन्हेलाल पाल ने लोगों के साथ धोखे से उनके खातों से पैसा निकालने के पुलिस को तरीके बताए। उसने बताया कि हमारा एक गिरोह है। हम लोग घूम-घूमकर लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर व कोड जानकर फर्जी तरीके से खातों से पैसा निकालते हैं। हम लोग ऐसे एटीएम की तलाश करते हैं जहाॅ गार्ड न हों और पैसा निकालने वालों की भीड़ हो। भीड़ में ऐसे लोगों को चिन्हित करते हैं जो देखने में सीधे साधे व ग्रामीण परिवेश से हों। ऐसे लोगों के बगल में खडे़ होकर उनकी मदत करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड लेकर अपने पास लिए एटीएम कार्ड से बदल लेते हैं। चिमटीनुमा डिवाइस को जहाॅ से पैसा निकलता है वहीं लगा देते हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देता। जब कोई पैसा निकालता है तो पैसा उसमें फंस जाता है जिसे बाद में हम लोग निकाल लेते हैं। आरोपी ने बताया कि लोगों को धोखा देकर आए रूपयों से ब्रेजा कार खरीदी है। बरामद रूपये भी लोगों के ही हैं। फ्राडकर लोगों से कमाए पैसों को आपस में बाॅट लेते हैं। पुलिस ने गैंग के दो और लोगों को भी चिन्हित किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें