V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भयहरणनाथ धाम में पूरे सावन मास होगा अखंड ओम नमः शिवाय जाप

पुलिस व कार्यकर्ताओं की रहेगी उत्तम व्यवस्था  कांवरियां व संत महात्माओं का पुजारियों द्वारा होगा निरन्तर स्वागत
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम की प्रबन्ध समिति की बैठक सावन मेला के सन्दर्भ में ग्राम पंचायत पूरे तोरई में हुई। बैठक में तय हुआ कि सावन मास में पूरे माह भर अखण्ड ओम नमः शिवाय का जाप व कीर्तन का आयोजन होगा। सावन माह के मेले में प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेला के मददेनजर भीड के नियंत्रण व व्यवस्था में पुलिस के सहयोग हेतु नियंत्रण कक्ष में प्रबन्ध समिति के 3.3 सदस्यीय दल का निर्धारण किया गया। तय किया गया कि सावन मास में धाम परिसर व मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन निषिद्ध होगें, साथ ही क्षेत्रीय लोगों की मदद से निजी स्टैन्ड व पार्किग व्यवस्था की जायेगी। भयहरणनाथ धाम के प्रबन्ध समिति की बैठक में अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल ने प्रस्ताव रखा कि सावन मास में धाम में अखण्ड ओम नमः शिवाय का जाप और कीर्तन का आयोजन हो। जिस पर काफी चर्चा के उपरान्त तय हुआ कि पर्यटन वारादरी में उक्त कार्य जन सहयोग तथा लोक भागीदारी से हो। जिसमें अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल के अलावा संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र व सर्वजीत महाविद्यालय के प्रबन्धक धनश्याम गिरि को संयोजन की जिम्मेदारी दी गई। कांवरियों तथा संतो ंके आगमन पर पुजारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साईकिल स्टैन्ड व पार्किग पर चर्चा हुई। महासचिव समाज शेखर ने बताया कि धाम में मंगलवार मेला हेतु मौया साइकिल स्टैन्ड की व्यवस्था हुई है। परन्तु सावन मेला के मददेनजर रास्तों के किनारे किनारे व्यक्तिगत स्तर पर लोगों को साइकिल स्टैन्ड व पार्किग की व्यवस्था में सहयोग लिया जायेगा। प्रबन्ध समिति ने स्टैन्ड व पार्किंग में मोटर साइकिल से रू 5 व साइकिल से रू 3 की दर से शुल्क तय किया। प्रबन्ध समिति ने तय किया कि सावन मास में कार्यकर्ता व पुलिस की उत्तम व्यवस्था रहे जिससे किसी भी तरह की असुविधा न हो। वहीं सभी ने जिलाधिकारी से सावन मास से पूर्व उत्तम प्रकाश व्यवस्था, सफाई, शौचालय आदि प्रबन्ध कराने की मांग की है। पर्यटन विकास कार्यों के अवरोध को हटायेगी नौ सदस्यीय टीम उपाध्यक्ष बबन सिंह ने कहा कि भयहरणनाथ धाम में पर्यटन विभाग द्वारा जो विकास योजना आई है उसका निर्माण 1 साल से अवरूद्ध है जो हम लोगों के लिए शर्मनाक है। तब अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल ने बताया कि एक संरक्षक सदस्य अशोक मिश्र को कुछ व्यक्तिगत समस्या है और उनके द्वारा पुजारी के माध्यम से ठेकेदार को कार्य नही करने दिया जाता है। जिस पर तय हुआ कि 10 जुलाई 2022 को अशोक मिश्र के आवास पर नौ सदस्यीय दल उनसे वार्ता करके हल निकालेगा। दल में सर्व श्री बबन सिंह, चिन्तामणि त्रिपाठी, राज कुमार शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र , लालता प्रसाद मिश्र, घनश्याम गिरि, राज किशोर मिश्र, समाज शेखर व राज नारायण मिश्र शामिल होगें। बैठक में प्रमुख रूप से राम मूर्ति मिश्र, हौसला प्रसाद पाण्डेय, हेमराज अग्रहरि, सुरेश मिश्र, राजीव नयन मिश्र, प्रधान पति राम पूजन पटेल, अखिलेश मिश्र, मनीराम पटेल, सुरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment