अयोध्या । जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार 10 जुलाई 2022 को मनाया जाना संभावित है। इस अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के शिया-सुन्नी वर्ग द्वारा जनपद के प्रमुख ईदगाहों मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है। पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्युटी लगायी गयी है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली मस्जिदों, ईदगाह एवं इमामबाड़ा के स्थलों पर विशेष सर्तक दृष्टि रखते हुये क्षेत्र में समय से उपस्थित होकर पुलिस व अन्य अधिकारियों एवं आयोजको से समन्वय स्थापित कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्होंने आगे बताया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगें और सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से समन्वय कर आवश्यकतानुसार अधीनस्थ की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जनपद अयोध्या अपने-अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य मजिस्ट्रेटों से समन्वय स्थापित कर शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होगें एवं पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से आवश्यकतानुसार संवेदनशील स्थलों पर अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। नगर मजिस्ट्रेट, (9454416111) एवं रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या (9454416112) अपने-अपने क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे। पर्व के दृष्टिगत उक्त के अतिरिक्त अन्य सभी कार्यदायी विभागों के अधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक समन्वय कर अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थायें ससमय सुनिश्चित कराते हुए अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को अवगत भी करायेगें। उक्त पर्व के दृष्टिगत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीएम ने अधिकारियों की लगाई ड्युटी
अयोध्या । जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार 10 जुलाई 2022 को मनाया जाना संभावित है। इस अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के शिया-सुन्नी वर्ग द्वारा जनपद के प्रमुख ईदगाहों मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है। पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्युटी लगायी गयी है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली मस्जिदों, ईदगाह एवं इमामबाड़ा के स्थलों पर विशेष सर्तक दृष्टि रखते हुये क्षेत्र में समय से उपस्थित होकर पुलिस व अन्य अधिकारियों एवं आयोजको से समन्वय स्थापित कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्होंने आगे बताया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगें और सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से समन्वय कर आवश्यकतानुसार अधीनस्थ की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जनपद अयोध्या अपने-अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य मजिस्ट्रेटों से समन्वय स्थापित कर शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होगें एवं पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से आवश्यकतानुसार संवेदनशील स्थलों पर अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। नगर मजिस्ट्रेट, (9454416111) एवं रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या (9454416112) अपने-अपने क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे। पर्व के दृष्टिगत उक्त के अतिरिक्त अन्य सभी कार्यदायी विभागों के अधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक समन्वय कर अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थायें ससमय सुनिश्चित कराते हुए अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को अवगत भी करायेगें। उक्त पर्व के दृष्टिगत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें