V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नैनी में हुए हत्याकांड का खुलासा तीन गिरफ्तार, असलहे बरामद

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने 2 दिन पूर्व नैनी में हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो बंदूकें बरामद की है। ज्ञात हो कि बीती 5 जुलाई को थाना नैनी क्षेत्र के अरैल सच्चा बाबा नगर में पूर्व से चली आ रही जजमानी प्रतिस्पर्धा विवाद के फलस्वरूप आशीष तिवारी उर्फ बाबू पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी सच्चा बाबा नगर की हत्या कर दी गई थी घटना में आशीष के दो भाई भी घायल हुए थे। मामले में आशीष के भाई रामसखा तिवारी ने हनुमान तिवारी और शिवप्रसाद पुत्रगण स्वर्गीय संतोष तिवारी निवासी  सच्चा बाबा नगर अरेल नैनी प्रयागराज तथा राजा बाबू मिश्रा पुत्र लालचंद निवासी सुरियाभीट थाना नैनी प्रयागराज को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राम सखा तिवारी पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी अरैल, सच्चा बाबा नगर, थाना नैनी की तहरीर के आधार पर हनुमान तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी और राजा मिश्रा के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 331 बटा 22 धारा 452 302 307 पंजीकृत किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार थे। इस पर एसएसपी प्रयागराज में तीनों आरोपियों के ऊपर 25- 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया था। एस यमुनापार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नैनी सुरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को डीपीएस पुलिया के पास थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। गिरफ्तार अभियुक्तों को निशानदेही पर अरैल बंधवा मार्ग पुलिया के नीचे महर्षि योगी मंदिर के सामने सड़क मार्ग से पुलिया के नीचे से आला कत्ल 2 अदत लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक 12 बोर 5 अदत जिंदा कारतूस 12 बोर 2 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने 2 दिन पूर्व नैनी में हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो बंदूकें बरामद की है। ज्ञात हो कि बीती 5 जुलाई को थाना नैनी क्षेत्र के अरैल सच्चा बाबा नगर में पूर्व से चली आ रही जजमानी प्रतिस्पर्धा विवाद के फलस्वरूप आशीष तिवारी उर्फ बाबू पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी सच्चा बाबा नगर की हत्या कर दी गई थी घटना में आशीष के दो भाई भी घायल हुए थे। मामले में आशीष के भाई रामसखा तिवारी ने हनुमान तिवारी और शिवप्रसाद पुत्रगण स्वर्गीय संतोष तिवारी निवासी  सच्चा बाबा नगर अरेल नैनी प्रयागराज तथा राजा बाबू मिश्रा पुत्र लालचंद निवासी सुरियाभीट थाना नैनी प्रयागराज को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राम सखा तिवारी पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी अरैल, सच्चा बाबा नगर, थाना नैनी की तहरीर के आधार पर हनुमान तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी और राजा मिश्रा के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 331 बटा 22 धारा 452 302 307 पंजीकृत किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार थे। इस पर एसएसपी प्रयागराज में तीनों आरोपियों के ऊपर 25- 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया था। एस यमुनापार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नैनी सुरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को डीपीएस पुलिया के पास थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। गिरफ्तार अभियुक्तों को निशानदेही पर अरैल बंधवा मार्ग पुलिया के नीचे महर्षि योगी मंदिर के सामने सड़क मार्ग से पुलिया के नीचे से आला कत्ल 2 अदत लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक 12 बोर 5 अदत जिंदा कारतूस 12 बोर 2 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है।

Leave a Comment