लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। आगामी बकरीद और श्रवण मास को लेकर मऊआइमा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।
आगामी 10 जुलाई को ईदुल अजहा बकरीद का पर्व फिर उसके बाद श्रवण मास शुरू होने को लेकर बुधवार को मऊआइमा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने सभी लोगों को त्योहारों को भाई चारा आपसी सौहार्द पूर्वक ढंग से मनाने की अपील किए। इस अवस पर कहा गया कि बडे जानवरों की कुर्बानी स्लाटर हाउस से उसके मास को ढक कर ले जाने की अपील की गई। मास किसी भी हालत में खुला हुआ न ले जाएं । भाजपा के निमिष खत्री ने कहा कि बडे का मास मोहल्ला गंजियाबाजार से ग्राम बटहा नहीं जाता।जिसपर बटहा के मोहम्मद सलीम ने कहा कि दुर्गा पूजा और गणेश प्रतिमा के कारण ग्रामीणों को गंजियाबाजार से मास ले जाने के लिए प्रशासन ने मना किया था। फिर दो वर्षों से कोरोना काल में घरों में कुर्बानी होती थी। जिसपर इंस्पेक्टर ने कहा कि वह मौके की जांच कर मामले को सुलझा लेंगे। पीस कमेटी की बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि शोएब अंसारी, सभासद कौशर गयास, मोहम्मद नसीम, शमीम उर्फ बच्चा, तौकीर अहमद उर्फ मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य शमसुल, गुड्डू प्रधान, हरि मौर्या, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र, सुखराज आदि लोग मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































