V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सर्पदंश से किसान की मौत

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बलिहावां गांव में रविवार की रात खेत की सिंचाई करने गए वृद्ध किसान को सांप ने डस लिया। रात में ही उसकी सांसे थम गई। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पर गए तो देखा वृद्ध की लाश पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बलिहावां निवासी प्रेमचंद्र (60) किसान था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम वह घर से खाना पीना करने के लिए खेत की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया पर, वह समझ नहीं पाया। आधी रात होने के कारण मेड़ पर सो गया। थोड़ी ही देर में वृद्ध की सांसे थम गई। सुबह वृद्ध के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत की ओर गए तो देखा कि मेड़ पर शव पड़ा है। वृद्ध के मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो वह रोते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बलिहावां गांव में रविवार की रात खेत की सिंचाई करने गए वृद्ध किसान को सांप ने डस लिया। रात में ही उसकी सांसे थम गई। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पर गए तो देखा वृद्ध की लाश पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बलिहावां निवासी प्रेमचंद्र (60) किसान था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम वह घर से खाना पीना करने के लिए खेत की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया पर, वह समझ नहीं पाया। आधी रात होने के कारण मेड़ पर सो गया। थोड़ी ही देर में वृद्ध की सांसे थम गई। सुबह वृद्ध के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत की ओर गए तो देखा कि मेड़ पर शव पड़ा है। वृद्ध के मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो वह रोते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment