V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टप्पेबाजों ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, पांच गिरफ्तार

कौशाम्बी। एसओजी और चरवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार सुबह पांच टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान टप्पेबाजों ने पुलिस पर फायरिंग की। गनीमत ये रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पकड़े गए आरोपितों ने लूट व ठगी की कई घटनाओं में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसपी हेमराज मीणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओजी व चरवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम का टप्पेबाजों से आमना-सामना सोमवार सुबह सिरियावां चैराहा के समीप हुआ। टप्पेबाजों ने पुलिस को देखते ही दो राउंड तमंचे से फायर किया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग नहीं की गई। घेरकर पुलिस ने जिन पांच बदमाशों को पकड़ा, उनकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना स्थित जुदवानीपुर निवासी रमेश कुमार पासी, मानिकपुर थाना स्थित रेहगरी जमालपुर निवासी चंद्रकेश, उसका भाई राजेंद्र, धेगरी निवासी करन कुमार व संग्रामगढ़ निवासी रोहित सरोज के रूप में हुई। मुठभेड़ के वक्त तीन बदमाश बोलेरो व दो बाइक पर सवार थे। पकड़े जाने के बाद इनकी निशानदेही पर अजीपुरजीता से एक और बोलेरो बरामद की गई। वाहनों का प्रयोग लूट-ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था। टप्पेबाजों के पास से ठगी के 28,200 रुपये, दो तमंचा भी बरामद किया गया है। टप्पेबाजों ने कौशाम्बी के साथ प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। एसओजी और चरवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार सुबह पांच टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान टप्पेबाजों ने पुलिस पर फायरिंग की। गनीमत ये रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पकड़े गए आरोपितों ने लूट व ठगी की कई घटनाओं में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसपी हेमराज मीणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओजी व चरवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम का टप्पेबाजों से आमना-सामना सोमवार सुबह सिरियावां चैराहा के समीप हुआ। टप्पेबाजों ने पुलिस को देखते ही दो राउंड तमंचे से फायर किया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग नहीं की गई। घेरकर पुलिस ने जिन पांच बदमाशों को पकड़ा, उनकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना स्थित जुदवानीपुर निवासी रमेश कुमार पासी, मानिकपुर थाना स्थित रेहगरी जमालपुर निवासी चंद्रकेश, उसका भाई राजेंद्र, धेगरी निवासी करन कुमार व संग्रामगढ़ निवासी रोहित सरोज के रूप में हुई। मुठभेड़ के वक्त तीन बदमाश बोलेरो व दो बाइक पर सवार थे। पकड़े जाने के बाद इनकी निशानदेही पर अजीपुरजीता से एक और बोलेरो बरामद की गई। वाहनों का प्रयोग लूट-ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था। टप्पेबाजों के पास से ठगी के 28,200 रुपये, दो तमंचा भी बरामद किया गया है। टप्पेबाजों ने कौशाम्बी के साथ प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Leave a Comment