लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। एक युवती का जमीन सम्बंधित काम कराने का झांसा देकर एक युवक अपने घर पर बुला कर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाफ कर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुराचार किया। इसके साथ ही वीडियो बना कर निरंतर दुराचार करता था और गर्भपात भी कराया। मऊआइमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर निवासनीय एक युवती का आरोप है कि उसका जमीन सम्बंधित काम कराने के बहाने गांव का एक युवक उसको अपने घर में बुलाकर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पीला कर दुराचार किया और वीडियो बना कर ब्लैक मेल करते हुए महीनों उसके साथ कुकर्म किया। युवती का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो एक दुकान में गर्भपात की गोली चाय में मिला कर पीला दिया। आरोप है कि चाय पीते ही वह खून से लथपथ हो गई। पीडिता उसकी शिकायत तमाम अधिकारियों के यहां की परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई । सीएम के यहां फरियाद करने के बाद अधिकारी हरकत में आए। युवती की तहरीर पर धारा 376, 328, 313, 504, 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक कुमार पटेल उर्फ अंजली पुत्र शिवनारायण पटेल निवासी अलावलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































