विष्णु भगवान की धमाकेदार जीत, बस्ती बॉयज को दो गोल से हराया
प्रयागराज। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान खेली जा रही स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक (अंडर-15 ) फुटबॉल प्रतियोगिता के आज सातवे दिन के मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने बस्ती बॉयज (बस्ती) की टीम को एक बेहद ही कड़े मुकाबले में दो गोल से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किये।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार विजेता टीम ने दोनों गोल प्लेयर ऑफ़ द मैच शौर्य तिवारी ने खेल के दोनों हाफ में एक एक गोल मारे। विजेता टीम की ओर से शिवम केसरवानी, वैभव, हिमांशु का खेल सराहनीय रहा यह विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की लगातार दूसरी जीत थी। प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार फॉरवर्ड खिलाड़ी शौर्य तिवारी को प्राप्त हुआ। विजेता टीम में कुमार अंश, आदित्य, शिवम, अभिषेक, सागर, शौर्य, शिखर, शिवम सरोज, आदित्य कुमार, हिमांशु, धैर्य, तनिश, इवान, विभु वालिया शामिल थे। देवेंद्र, आज़ाद, एवं मितेश मैच के निर्णायक रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































