सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर द्वारा जिला कारागार सुलतानपुर का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण तथा शिविर आयोजन कर बन्दियों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
🔔 यह भी पढ़ें...
सुलतानपुर । मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर के आदेशानुसार सचिव द्वारा शनिवार को वृद्धा आश्रम पयागीपुर जनपद सुलतानपुर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर की अध्यक्षता में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रवण कुमार शर्मा अध्यक्ष वृद्धा आश्रम, पैरालीगल वाइलेन्टियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश कुमार पाण्डेय एवं वृद्धा आश्रम के अन्य स्टाफगण उपस्थित रहे । मा0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर के आदेशानुसार सचिव द्वारा शनिवार को जिला कारागार सुलतानपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विभिन्न बैरकों का दौरा किया गया तथा बरसात का मौसम देखते हुए अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि कारागार परिसर में बनी नालियों का समय-समय पर साफ-सफाई एवं मच्छरों से बचाव के लिये नालियों में दवाईयों का छिड़काव भी कराया जाना सुनिश्चित करें तथा जिला कारागार परिसर में ही विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। उक्त शिविर में जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को विधिक जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सूचना का अधिकार-2005 के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु 03 जुलाई, 2022 (रविवार) को विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय जनपद सुलतानपुर में किया जायेगा। उन्होंने समस्त जनसमुदाय से अपील की है कि 03 जुलाई, 2022 (रविवार) को विशेष लोक अदालत में सम्बन्धित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों को निस्तारित करा सकते हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































