V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीएम ने लापरवाह अधिकारियों की नहीं कसी पेंच

कनिगड़ा प्रधान पर फर्जी एफआईआर का छाया रहा मुद्दा समाधान दिवस में छाए रहे दो तिहाई से अधिक राजस्व के मामले
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के सामने पंचायत से जुड़े विवाद छाए रहे। आयोजन में दो तिहाई से अधिक राजस्व के मामले रहे जिसमे कई यैसे फरियादी हैं जो कई बार अर्जी लगा चुके हैं।निस्तारण के नाम पर 21 मामले दर्ज किए गए लेकिन जिलाधिकारी एक बार फिर लापरवाह अधिकारियों पर नरम रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने ग्राम पंचायत कनिगड़ा की भीड़ ने जमकर हंगामा किया है।यहां मुद्दा वर्तमान प्रधान केशव प्रसाद और पूर्व प्रधान राम आसरे पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर रहा।लोगों ने जिलाधिकारी से गांव के एक दबंग द्वारा वर्तमान और पूर्व प्रधान पर साजिश के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।चुनाव के बाद प्रधान के खाते का संचालन रोक दिया गया है।पंचायत का विकास ठप है।भीड़ में आई दर्जनों महिलाओं ने बार बार इस प्रकरण की दोबारा जांच कराकर न्याय की मांग है। चपरतला गांव की कुछ पीड़ित महिलाओं ने आवासीय पट्टे पर सरकारी आवास बनाने में दबंगों द्वारा की रही ज्यादती का मामला उठाया।कहा आरोपी जेल जाने के बाद भी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की आने की सूचना से बरसात के वावजूद फरियादियों की संख्या संतोष जनक रही। आयोजन में कुल 382 शिकायतें दर्ज की गई,जिसमे 216 मामले राजस्व विभाग से जुड़े हैं।इसमे मात्र 21 शिकायतों के निस्तारण का दावा किया गया है।59 शिकायतें पुलिस से जुड़ी रहीं,जिसमें कनिगड़ा का चर्चित मामला भी है। ज्यादातर लोग जमीनी कब्जा ,चकमार्ग और चकनाली जैसे विवाद का हल ढूढ रहे थे।राजस्व से जुड़े मामलों के स्थायी हल नही होने से एक ही मामले बार बार उठाये जाते हैं।यैसे दर्जनों मामले हैं जो कई बार सामने आए हैं लेकिन उनका हल नही निकल पाया है। दो दशक से बन्द पड़ी मेजा कताई मिल का मुद्दा मिल मजदूर संघ के नेता रघुनंदन गुप्ता ने उठाया।उन्होंने जिलाधिकारी से मजदूरों के बकाया भुगतान और मिल को दोबारा चालू कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त दिघिया के राजेन्द्र द्विवेदी ने सिंचाई नाली पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। बरसैता के वीडीसी राकेश तिवारी ने जर्जर तार और अघोषित कटौती को ठीक करने की फरियाद की है। गुनई गहरपुर में भी नाली विवाद सामने आया है। आयोजन में सीएमओ, डीडीओ, डीपीआरओ, अधिशाषी अभियंता खण्ड मेजा, एसडीएम, सीओ, वन क्षेत्राधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कनिगड़ा प्रधान पर फर्जी एफआईआर का छाया रहा मुद्दा समाधान दिवस में छाए रहे दो तिहाई से अधिक राजस्व के मामले
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के सामने पंचायत से जुड़े विवाद छाए रहे। आयोजन में दो तिहाई से अधिक राजस्व के मामले रहे जिसमे कई यैसे फरियादी हैं जो कई बार अर्जी लगा चुके हैं।निस्तारण के नाम पर 21 मामले दर्ज किए गए लेकिन जिलाधिकारी एक बार फिर लापरवाह अधिकारियों पर नरम रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने ग्राम पंचायत कनिगड़ा की भीड़ ने जमकर हंगामा किया है।यहां मुद्दा वर्तमान प्रधान केशव प्रसाद और पूर्व प्रधान राम आसरे पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर रहा।लोगों ने जिलाधिकारी से गांव के एक दबंग द्वारा वर्तमान और पूर्व प्रधान पर साजिश के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।चुनाव के बाद प्रधान के खाते का संचालन रोक दिया गया है।पंचायत का विकास ठप है।भीड़ में आई दर्जनों महिलाओं ने बार बार इस प्रकरण की दोबारा जांच कराकर न्याय की मांग है। चपरतला गांव की कुछ पीड़ित महिलाओं ने आवासीय पट्टे पर सरकारी आवास बनाने में दबंगों द्वारा की रही ज्यादती का मामला उठाया।कहा आरोपी जेल जाने के बाद भी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की आने की सूचना से बरसात के वावजूद फरियादियों की संख्या संतोष जनक रही। आयोजन में कुल 382 शिकायतें दर्ज की गई,जिसमे 216 मामले राजस्व विभाग से जुड़े हैं।इसमे मात्र 21 शिकायतों के निस्तारण का दावा किया गया है।59 शिकायतें पुलिस से जुड़ी रहीं,जिसमें कनिगड़ा का चर्चित मामला भी है। ज्यादातर लोग जमीनी कब्जा ,चकमार्ग और चकनाली जैसे विवाद का हल ढूढ रहे थे।राजस्व से जुड़े मामलों के स्थायी हल नही होने से एक ही मामले बार बार उठाये जाते हैं।यैसे दर्जनों मामले हैं जो कई बार सामने आए हैं लेकिन उनका हल नही निकल पाया है। दो दशक से बन्द पड़ी मेजा कताई मिल का मुद्दा मिल मजदूर संघ के नेता रघुनंदन गुप्ता ने उठाया।उन्होंने जिलाधिकारी से मजदूरों के बकाया भुगतान और मिल को दोबारा चालू कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त दिघिया के राजेन्द्र द्विवेदी ने सिंचाई नाली पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। बरसैता के वीडीसी राकेश तिवारी ने जर्जर तार और अघोषित कटौती को ठीक करने की फरियाद की है। गुनई गहरपुर में भी नाली विवाद सामने आया है। आयोजन में सीएमओ, डीडीओ, डीपीआरओ, अधिशाषी अभियंता खण्ड मेजा, एसडीएम, सीओ, वन क्षेत्राधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment