V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छुट्टी आए पुलिस के जवान ने गरीब के घर में घुस कर गरीब की लाठियों से की पिटाई

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल कौंधियारा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
कौंधियारा प्रयागराज। गरीब के घर के पास पहुंच कर दबंग के द्वारा की गई मारपीट में 2 लोग घायल हुए। बीच बचाव में पहुंचे घर के अन्य लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए। पीड़ित के द्वारा  थाने में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की गई, जिस पर पुलिस के द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।  घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगवां ग्राम सभा के अतरैला मजरे की है। जहा के रहने वाले राजाराम कोटार्य पुत्र रामखेलावन के घर पर गांव के ही श्याम बाबू आदिवासी पुत्र रामनरेश किसी बात से नाराज होकर पहुंच कर लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिए।  जब बीच बचाव करने पहुंची राजाराम कोटार की पत्नी शकुंतला देवी को भी श्याम बाबू के द्वारा लाठियों से बुरी तरह से पीटा गया। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा इसका वीडियो भी बना कर साक्ष्य के तौर पर पुलिस को दिखाया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा पीड़ित राजाराम कोटार्य की तहरीर पर रामबाबू आदिवासी के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। जबकि घायल राजाराम कोटार्य व उनकी पत्नी शकुंतला देवी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मारपीट की इस घटना को लेकर जहां गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के द्वारा भी आरोपी रामबाबू आदिवासी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि घटना के बाद ही वह घर से कहीं चला गया। पीड़ित राजाराम कोटार्य के द्वारा बताया गया कि श्याम बाबू आदिवासी फतेहपुर जनपद में जिला कारागार में बतौर सिपाही के पद पर तैनात है और इसके पहले भी एक बार इसी तरह से इसके द्वारा गांव में आकर मारपीट की गई थी। तो पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तथा मारपीट करने वाला व्यक्ति पुलिस विभाग में ही कहीं कार्यरत है। जिसके बारे में संबंधित विभाग को पत्राचार के माध्यम से कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल कौंधियारा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
कौंधियारा प्रयागराज। गरीब के घर के पास पहुंच कर दबंग के द्वारा की गई मारपीट में 2 लोग घायल हुए। बीच बचाव में पहुंचे घर के अन्य लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए। पीड़ित के द्वारा  थाने में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की गई, जिस पर पुलिस के द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।  घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगवां ग्राम सभा के अतरैला मजरे की है। जहा के रहने वाले राजाराम कोटार्य पुत्र रामखेलावन के घर पर गांव के ही श्याम बाबू आदिवासी पुत्र रामनरेश किसी बात से नाराज होकर पहुंच कर लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिए।  जब बीच बचाव करने पहुंची राजाराम कोटार की पत्नी शकुंतला देवी को भी श्याम बाबू के द्वारा लाठियों से बुरी तरह से पीटा गया। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा इसका वीडियो भी बना कर साक्ष्य के तौर पर पुलिस को दिखाया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा पीड़ित राजाराम कोटार्य की तहरीर पर रामबाबू आदिवासी के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। जबकि घायल राजाराम कोटार्य व उनकी पत्नी शकुंतला देवी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मारपीट की इस घटना को लेकर जहां गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के द्वारा भी आरोपी रामबाबू आदिवासी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि घटना के बाद ही वह घर से कहीं चला गया। पीड़ित राजाराम कोटार्य के द्वारा बताया गया कि श्याम बाबू आदिवासी फतेहपुर जनपद में जिला कारागार में बतौर सिपाही के पद पर तैनात है और इसके पहले भी एक बार इसी तरह से इसके द्वारा गांव में आकर मारपीट की गई थी। तो पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तथा मारपीट करने वाला व्यक्ति पुलिस विभाग में ही कहीं कार्यरत है। जिसके बारे में संबंधित विभाग को पत्राचार के माध्यम से कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा।

Leave a Comment