प्रयागराज। उज्ज्वल शर्मा के शतक (116 नाबाद, 70 गेंद, 16 चौके, एक छक्का) के दम पर स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी ने सावनी स्पोर्ट्स क्लब को 127 रन से हराकर लालचंद मेमोरियल जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन (उज्ज्वल प्रसाद 116 नाबाद, आर्यन मिश्र 36, सौरभ सिंह 28) बनाये। जवाब में सावनी स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन (अभिज्ञान 11, भास्कर वर्धन मिश्र 3/17, आशुतोष पांडेय 2/07) पर सिमट गई। उज्ज्वल को मैन आफ द मैच चुना गया।
फोटो-उज्ज्वल प्रसाद



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































