अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ईदुज्जुहा (बकरीद) का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार 10 ,11 जुलाई को मनाया जाना सम्भावित है। इस अवसर पर मुस्लिम संप्रदाय के शिया-सुन्नी वर्ग द्वारा जनपद के प्रमुख ईदगाहों / मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है और जानवरों की कुर्बानी किये जाने की परम्परा है। कुर्बानी कार्यक्रम तीन दिन तक चलता है। पर्व के अवसर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर एका-एक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो जाती है, और अवांछनीय तत्व स्थिति का लाभ उठाकर साम्प्रदायिक दुर्भावना फैलाने का प्रयास कर सकते हैं, अतएव ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी दृष्टि रखी जाय तथा मस्जिदों व ईदगाहों के आस-पास विशेष सतर्कता बरती जाय। संवेदनशील स्थानों पर चौकसी एवं जिले में सौहार्द का वातावरण कायम रहे, इसके लिए समुचित प्रबन्ध पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिये जाय, ताकि त्यौहार पर अमन- चैन कायम रहे तथा कट्टरपंथियों, असामाजिक तत्वों एवं समाज विरोधी ताकतों द्वारा कुत्सित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ऐसे कार्य न किये जा सकें, जिससे कानून व्यवस्था साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। अतः उन्हें पूर्व से ही चिन्हित करके उनकी गतिविधियों पर निरन्तर कड़ी दृष्टि रखना आवश्यक है।नगर मजिस्ट्रेट तथा रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट, अयोध्या एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अपने-अपने सम्पूर्ण आवंटित क्षेत्रों में अपने काउन्टर पार्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य डयुटी में लगे मजिस्ट्रेट पुलिस बल से समन्वय बनाकर आवश्यक शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत अद्यतन दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उत्तरदायी होंगे एवं यह भी सुनिश्चित करेगें कि कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न होने पाये।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

त्यौहार की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ डीएम व एसएसपी ने की बैठक
अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ईदुज्जुहा (बकरीद) का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार 10 ,11 जुलाई को मनाया जाना सम्भावित है। इस अवसर पर मुस्लिम संप्रदाय के शिया-सुन्नी वर्ग द्वारा जनपद के प्रमुख ईदगाहों / मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है और जानवरों की कुर्बानी किये जाने की परम्परा है। कुर्बानी कार्यक्रम तीन दिन तक चलता है। पर्व के अवसर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर एका-एक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो जाती है, और अवांछनीय तत्व स्थिति का लाभ उठाकर साम्प्रदायिक दुर्भावना फैलाने का प्रयास कर सकते हैं, अतएव ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी दृष्टि रखी जाय तथा मस्जिदों व ईदगाहों के आस-पास विशेष सतर्कता बरती जाय। संवेदनशील स्थानों पर चौकसी एवं जिले में सौहार्द का वातावरण कायम रहे, इसके लिए समुचित प्रबन्ध पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिये जाय, ताकि त्यौहार पर अमन- चैन कायम रहे तथा कट्टरपंथियों, असामाजिक तत्वों एवं समाज विरोधी ताकतों द्वारा कुत्सित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ऐसे कार्य न किये जा सकें, जिससे कानून व्यवस्था साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। अतः उन्हें पूर्व से ही चिन्हित करके उनकी गतिविधियों पर निरन्तर कड़ी दृष्टि रखना आवश्यक है।नगर मजिस्ट्रेट तथा रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट, अयोध्या एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अपने-अपने सम्पूर्ण आवंटित क्षेत्रों में अपने काउन्टर पार्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य डयुटी में लगे मजिस्ट्रेट पुलिस बल से समन्वय बनाकर आवश्यक शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत अद्यतन दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उत्तरदायी होंगे एवं यह भी सुनिश्चित करेगें कि कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न होने पाये।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें