V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पोंजी कम्पनी अनीबुलियन का 31लाख 44 हजार कीमत का सीलिंग फैन जप्त

मिल्कीपुर – अयोध्या।पोंजी कंपनी खोलकर लोगों का धन दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए हड़प करने वाली अनी बुलियन कंपनी के डायरेक्टर अजीत गुप्ता के कार्यालय में रखें 31 लाख 44 हजार  कीमत के 1572 सीलिंग फैन को पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी की व थाना प्रभारी कुमारगंज विवेक सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने जप्त किया । विवेचक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी पर लोगों का विश्वास जमाने के लिए एजेंट अयोध्या, बाराबंकी  अंबेडकरनगर  अमेठी , सुल्तानपुर ,गोंडा, बस्ती समेत आसपास के दो दर्जन जिलों में पंखा, कंबल आदि का वितरण करते थे। जिससे लोग झांसे में आकर अपना पैसा खूब निवेश किया ।पुलिस को सूचना थी कि उक्त पंखा अनी बुलियन के कार्यालय में रखा हुआ है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसे जप्त कर लिया ।उक्त कंपनी ने करीब 5 हजार लोगों से 500 करोड़ रुपए जमा कराया था जिसके बाद डायरेक्टर अजीत गुप्ता अपने ऑफिस में ताला लगा कर फरार हो गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 10 लोगों को जेल भेज चुकी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर – अयोध्या।पोंजी कंपनी खोलकर लोगों का धन दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए हड़प करने वाली अनी बुलियन कंपनी के डायरेक्टर अजीत गुप्ता के कार्यालय में रखें 31 लाख 44 हजार  कीमत के 1572 सीलिंग फैन को पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी की व थाना प्रभारी कुमारगंज विवेक सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने जप्त किया । विवेचक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी पर लोगों का विश्वास जमाने के लिए एजेंट अयोध्या, बाराबंकी  अंबेडकरनगर  अमेठी , सुल्तानपुर ,गोंडा, बस्ती समेत आसपास के दो दर्जन जिलों में पंखा, कंबल आदि का वितरण करते थे। जिससे लोग झांसे में आकर अपना पैसा खूब निवेश किया ।पुलिस को सूचना थी कि उक्त पंखा अनी बुलियन के कार्यालय में रखा हुआ है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसे जप्त कर लिया ।उक्त कंपनी ने करीब 5 हजार लोगों से 500 करोड़ रुपए जमा कराया था जिसके बाद डायरेक्टर अजीत गुप्ता अपने ऑफिस में ताला लगा कर फरार हो गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 10 लोगों को जेल भेज चुकी है।

Leave a Comment