V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समाधान दिवस में नदारद मिले अधिकारियों को सीडीओ ने किया अनुपस्थित

मिल्कीपुर में सीडीओ ने सुनी जन शिकायतें
मिल्कीपुर – अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र से 198 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। प्रस्तुत शिकायतों में से 8 मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को तलब कर करा दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ में समाधान दिवस उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। जिसमें उद्यान विभाग के निरीक्षक व कृषि सहायक विकास अधिकारियों तथा एसडीओ विद्युत मिल्कीपुर को अनुपस्थित दर्ज कर दिया और पति पंजिका में उल्लिखित भी कर दिया कि बिना अवकाश एवं पूर्व सूचना के गायब मिले। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल निराकरण कराए जाने के आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।  शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  थाना इनायतनगर क्षेत्र के करमडाडा गांव निवासी संतराम पुत्र राम पियारे ने प्रार्थना पत्र देकर बताया  कि मैं अपनी भूमि गाटा संख्या 1561 में अपनी दीवाल का निर्माण करा रहा हूं, तब मेरे विपक्षी राजबहादुर पुत्र हनुमानदीन, आनंद कुमार, पवन कुमार, श्याम कुमार पुत्र राजबहादुर बनाने नहीं देते हैं। मारपीट फौजदारी के लिए आमादा हो जाते हैं। क्षेत्राधिकारी ने पीड़ित संतराम को आश्वासन देते जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराए जाने का भरोसा दिलाया। अनीता पत्नी सालिकराम निवासी खड़भड़ियां को प्रधानमंत्री आवास मिला है, लेकिन दूसरी किस्त नहीं आ रही जिसके चलते भवन तैयार नहीं हो पा रहा है। दो बार से दिवस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा। 26 मामले बीते समाधान दिवस के पाए गए जो अब तक निस्तारित नहीं हो सके थे। इस मौके पर नवागत उप जिलाधिकारी अमित जयसवाल, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी, तहसीलदार हेमंत गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर मनीष मौर्य, अमानीगंज अखिलेश गुप्ता, हैरिग्टंनगंज अनीश मणि त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मुईद खान, एसडीओ विद्युत संतोष कुमार सहित समस्त तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे‌।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर में सीडीओ ने सुनी जन शिकायतें
मिल्कीपुर – अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र से 198 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। प्रस्तुत शिकायतों में से 8 मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को तलब कर करा दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ में समाधान दिवस उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। जिसमें उद्यान विभाग के निरीक्षक व कृषि सहायक विकास अधिकारियों तथा एसडीओ विद्युत मिल्कीपुर को अनुपस्थित दर्ज कर दिया और पति पंजिका में उल्लिखित भी कर दिया कि बिना अवकाश एवं पूर्व सूचना के गायब मिले। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल निराकरण कराए जाने के आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।  शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  थाना इनायतनगर क्षेत्र के करमडाडा गांव निवासी संतराम पुत्र राम पियारे ने प्रार्थना पत्र देकर बताया  कि मैं अपनी भूमि गाटा संख्या 1561 में अपनी दीवाल का निर्माण करा रहा हूं, तब मेरे विपक्षी राजबहादुर पुत्र हनुमानदीन, आनंद कुमार, पवन कुमार, श्याम कुमार पुत्र राजबहादुर बनाने नहीं देते हैं। मारपीट फौजदारी के लिए आमादा हो जाते हैं। क्षेत्राधिकारी ने पीड़ित संतराम को आश्वासन देते जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराए जाने का भरोसा दिलाया। अनीता पत्नी सालिकराम निवासी खड़भड़ियां को प्रधानमंत्री आवास मिला है, लेकिन दूसरी किस्त नहीं आ रही जिसके चलते भवन तैयार नहीं हो पा रहा है। दो बार से दिवस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा। 26 मामले बीते समाधान दिवस के पाए गए जो अब तक निस्तारित नहीं हो सके थे। इस मौके पर नवागत उप जिलाधिकारी अमित जयसवाल, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी, तहसीलदार हेमंत गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर मनीष मौर्य, अमानीगंज अखिलेश गुप्ता, हैरिग्टंनगंज अनीश मणि त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मुईद खान, एसडीओ विद्युत संतोष कुमार सहित समस्त तहसील स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे‌।

Leave a Comment