V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीएम एसएसपी ने आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या

अयोध्या । जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सोहावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जन समस्याओं को सुनकर यथासम्भव मामलों को मौके पर ही निस्तारित किया, शेष प्रकरणों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्व रूप से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विभाग के अधिकारी अपने अपने विभाग से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कर स्पष्ट आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद, कब्जा, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित प्रकरणों का निस्तारण सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाकर उभयपक्षों की उपस्थिति में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राम अचल पुत्र स्व0 राम अवतार निवासी टड़वा परगना मगलसी सोहावल की शिकायत के सम्बंध में थाना प्रभारी रौनाही व राजस्व लेखपाल को मौके पर जाकर निस्तारण करने का आदेश दिया तथा अरविन्द यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव अमौना विकासखण्ड मसौधा तहसील सोहावल के प्रार्थना पत्र में तहसीलदार सोहावल को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी सार्वजनिक सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न होने पाये तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित लेखपालों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समय से उचित निस्तारण करने में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय एवं आवासीय परिसर का भ्रमण कर परिसर में साफ सफाई, भवनों की स्थिति रंगाई पुताई तथा भवनों के आवंटन के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आवासीय एवं कार्यालय परिसर की साफ सफाई नियमित सुनिश्चित रखने, आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत कराने के साथ ही शत प्रतिशत आवासों को अधिकारियों कर्मचारियों को आवंटित कर उनका मकान किराया भत्ता काटने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने नाजिर से वर्तमान में आवंटित आवासों व उसके सापेक्ष मकान किराया भत्ता काटने की स्थिति के विवरण का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त तहसीलों में उपलब्ध समस्त आवासों को अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपजिलाधिकारी सोहावल, क्षेत्राधिकारी सोहावल, तहसीलदार सोहावल सहित सम्बंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या । जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सोहावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जन समस्याओं को सुनकर यथासम्भव मामलों को मौके पर ही निस्तारित किया, शेष प्रकरणों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्व रूप से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विभाग के अधिकारी अपने अपने विभाग से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कर स्पष्ट आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद, कब्जा, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित प्रकरणों का निस्तारण सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाकर उभयपक्षों की उपस्थिति में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राम अचल पुत्र स्व0 राम अवतार निवासी टड़वा परगना मगलसी सोहावल की शिकायत के सम्बंध में थाना प्रभारी रौनाही व राजस्व लेखपाल को मौके पर जाकर निस्तारण करने का आदेश दिया तथा अरविन्द यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव अमौना विकासखण्ड मसौधा तहसील सोहावल के प्रार्थना पत्र में तहसीलदार सोहावल को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी सार्वजनिक सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न होने पाये तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित लेखपालों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समय से उचित निस्तारण करने में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय एवं आवासीय परिसर का भ्रमण कर परिसर में साफ सफाई, भवनों की स्थिति रंगाई पुताई तथा भवनों के आवंटन के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आवासीय एवं कार्यालय परिसर की साफ सफाई नियमित सुनिश्चित रखने, आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत कराने के साथ ही शत प्रतिशत आवासों को अधिकारियों कर्मचारियों को आवंटित कर उनका मकान किराया भत्ता काटने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने नाजिर से वर्तमान में आवंटित आवासों व उसके सापेक्ष मकान किराया भत्ता काटने की स्थिति के विवरण का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त तहसीलों में उपलब्ध समस्त आवासों को अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपजिलाधिकारी सोहावल, क्षेत्राधिकारी सोहावल, तहसीलदार सोहावल सहित सम्बंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment