V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्ध दशा में झुलसने से बुजुर्ग महिला की मौत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महाबल का पुरवा दर्रा में संदिग्ध दशा में झुलसने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। महाबला का पुरवा दर्रा निवासिनी चन्द्रकली 85 पत्नी स्व. अंगनू पाल घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित छप्पर में रहती थी। गुरूवार को शाम वह संदिग्ध दशा में आग की चपेट में आ गई। इसे देखते ही परिवार के लोग भागकर छप्पर के पास पहुंचे। उसे देखा तो आग से जल रही थी तथा अचेत पड़ी थी। ग्रामीण व परिजन फौरन आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझाया गया चन्द्रकली की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतका लगभग एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसके चार लड़के है। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महाबल का पुरवा दर्रा में संदिग्ध दशा में झुलसने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। महाबला का पुरवा दर्रा निवासिनी चन्द्रकली 85 पत्नी स्व. अंगनू पाल घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित छप्पर में रहती थी। गुरूवार को शाम वह संदिग्ध दशा में आग की चपेट में आ गई। इसे देखते ही परिवार के लोग भागकर छप्पर के पास पहुंचे। उसे देखा तो आग से जल रही थी तथा अचेत पड़ी थी। ग्रामीण व परिजन फौरन आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझाया गया चन्द्रकली की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतका लगभग एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसके चार लड़के है। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Comment