V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शातिरों ने एटीएम कार्ड बदल दो युवकों के खाते से उड़ाई रकम

कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा कोतवाली के जजौली व रक्सौली गांव के दो युवकों को साइबर शातिरों ने 43 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर शातिरों ने युवकों के खाते से रकम उड़ा दी। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है। जजौली निवासी विकास व रक्सौली निवासी अफताब मंगलवार को स्थानीय एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गए थे। बताया कि इसी दौरान वहां पर मौजूद एक अन्य युवक ने बहाने से एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद सर्वर डाउन होने की बात बताकर चला गया। रकम नहीं निकलने पर वह भी घर लौट गए। दूसरे दिन शातिरों ने अफताब के खाते से 25 हजार व विकास के साथ साढ़े 17 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज देख युवक सन्न रह गए। आनन-फानन वह बैंक पहुंचे और बैंक एकाउंट व एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा कोतवाली के जजौली व रक्सौली गांव के दो युवकों को साइबर शातिरों ने 43 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर शातिरों ने युवकों के खाते से रकम उड़ा दी। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है। जजौली निवासी विकास व रक्सौली निवासी अफताब मंगलवार को स्थानीय एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गए थे। बताया कि इसी दौरान वहां पर मौजूद एक अन्य युवक ने बहाने से एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद सर्वर डाउन होने की बात बताकर चला गया। रकम नहीं निकलने पर वह भी घर लौट गए। दूसरे दिन शातिरों ने अफताब के खाते से 25 हजार व विकास के साथ साढ़े 17 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज देख युवक सन्न रह गए। आनन-फानन वह बैंक पहुंचे और बैंक एकाउंट व एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave a Comment