V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मोबाइल देने के नाम पर रकम हड़पने की शिकायत

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गोसाईपुर निवासी अमित निर्मल पुत्र अशोक निर्मल ने एक व्यक्ति पर मोबाइल देने के नाम पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित अमित निर्मल का आरोप है कि जनपद प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन करके बताया था कि वह फौजी है। उसके खाते में आठ हजार रूपए भेजो तो नया मोबाइल भेज देंगे। अमित ने झांसे में आकर उसके खाते में आठ हजार भेज दिया। इसके बाद कथित फौजी का फोन आया कि आठ हजार रूपए और भेजो तो दो मोबाइल भेज दिया जाएगा। उसने पुनः आठ हजार रूपए उसके खाते में भेज दिया। इसके बाद उसका फोन आया कि 8420 रूपया और भेज दो तो दो मोबाइल के साथ ही पूरा पैसा भी वापस मिल जाएगा। इसके बाद 8420 रूपए फिर भेज दिय। उसी के बाद से उसका मोबाइल रांग नम्बर बताने लगा तो ठगे जाने का एहसास हुआ। उसके बताए पता पर प्रयागराज जाकर सम्पर्क का प्रयास कियातो उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को आरोपी पर 24420 रूपए हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गोसाईपुर निवासी अमित निर्मल पुत्र अशोक निर्मल ने एक व्यक्ति पर मोबाइल देने के नाम पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित अमित निर्मल का आरोप है कि जनपद प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन करके बताया था कि वह फौजी है। उसके खाते में आठ हजार रूपए भेजो तो नया मोबाइल भेज देंगे। अमित ने झांसे में आकर उसके खाते में आठ हजार भेज दिया। इसके बाद कथित फौजी का फोन आया कि आठ हजार रूपए और भेजो तो दो मोबाइल भेज दिया जाएगा। उसने पुनः आठ हजार रूपए उसके खाते में भेज दिया। इसके बाद उसका फोन आया कि 8420 रूपया और भेज दो तो दो मोबाइल के साथ ही पूरा पैसा भी वापस मिल जाएगा। इसके बाद 8420 रूपए फिर भेज दिय। उसी के बाद से उसका मोबाइल रांग नम्बर बताने लगा तो ठगे जाने का एहसास हुआ। उसके बताए पता पर प्रयागराज जाकर सम्पर्क का प्रयास कियातो उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को आरोपी पर 24420 रूपए हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment