V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट तोड़फोड़ में पुलिस नहीं की कार्रवाई पीड़ित ने सीओ से की शिकायत

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज इलाके के गांव सलेम भदारी पूरे दुखछोर निवासी रामलाल गुप्ता ने मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत सीओ से करके कार्रवाई की मांग की है  इस सम्बंध में पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विगत 20 जनवरी को गांव के आरोपियों ने घर पर गाली देते हुए धावा बोल दिया था। इसके बाद उसकी बहू उषा देवी एवं नातिन ममता को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही घर में रखी चारपाई, साइकिल व अन्य कई सामान तोड़कर नष्ट कर दिया थ। शोर मचाने पर धमकी देते हुए चले गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया मगर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज इलाके के गांव सलेम भदारी पूरे दुखछोर निवासी रामलाल गुप्ता ने मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत सीओ से करके कार्रवाई की मांग की है  इस सम्बंध में पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विगत 20 जनवरी को गांव के आरोपियों ने घर पर गाली देते हुए धावा बोल दिया था। इसके बाद उसकी बहू उषा देवी एवं नातिन ममता को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही घर में रखी चारपाई, साइकिल व अन्य कई सामान तोड़कर नष्ट कर दिया थ। शोर मचाने पर धमकी देते हुए चले गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया मगर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Leave a Comment