V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रिटायर गार्ड का रेल कर्मियों ने किया स्वागत, दिया उपहार

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के गार्ड बीबी श्रीवास्तव को उनके रिटायर होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को वेटिंग हाल में विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। साथियों का प्रेम देख बीबी श्रीवास्तव की आंखें नम हो आई। इस मौके पर वक्ताओं ने बीबी श्रीवास्तव को उपहार भेंट किया। कहा कि वे कर्तव्य की मूर्ति थे। रिटायर तो सभी को होना है। लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जो दिल में बस जाते हैं। बीबी श्रीवास्तव ने ड्यूटी के दौरान सहयोग करने वाले साथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्तम की अध्यक्षता कर रहे रिटायर गार्ड एसएन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की रिटायरमेंट पार्टी जरूर होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर वे भी आर्थिक सहयोग को तत्पर रहेंगे। एसएस मोहम्मद शमीम ने कहा कि बीबी श्रीवास्तव की कार्यशैली ने लोगों को प्रभावित किया। पूर्व एसएस त्रिभुवन मिश्रा ने ड्यूटी के दौरान उनके साथ बिताए पल को याद किया। संचालन मोहम्मद अनीश ने किया। एन तिवारी, एसके तिवारी, सचिन, डीपी तिवारी, आरएन सरोज, डीके पांडे, वीके तिवारी, मनीष पांडे, योगेश, केके त्रिपाठी, यूबी यादव, रवि रावत, मोहम्मद आरिफ, अनिल शुक्ला, मोहम्मद शफीक, वीबी शुक्ला, एम के कश्यप और अच्छेलाल समेत कई रेल कर्मियों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के गार्ड बीबी श्रीवास्तव को उनके रिटायर होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को वेटिंग हाल में विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। साथियों का प्रेम देख बीबी श्रीवास्तव की आंखें नम हो आई। इस मौके पर वक्ताओं ने बीबी श्रीवास्तव को उपहार भेंट किया। कहा कि वे कर्तव्य की मूर्ति थे। रिटायर तो सभी को होना है। लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जो दिल में बस जाते हैं। बीबी श्रीवास्तव ने ड्यूटी के दौरान सहयोग करने वाले साथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्तम की अध्यक्षता कर रहे रिटायर गार्ड एसएन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की रिटायरमेंट पार्टी जरूर होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर वे भी आर्थिक सहयोग को तत्पर रहेंगे। एसएस मोहम्मद शमीम ने कहा कि बीबी श्रीवास्तव की कार्यशैली ने लोगों को प्रभावित किया। पूर्व एसएस त्रिभुवन मिश्रा ने ड्यूटी के दौरान उनके साथ बिताए पल को याद किया। संचालन मोहम्मद अनीश ने किया। एन तिवारी, एसके तिवारी, सचिन, डीपी तिवारी, आरएन सरोज, डीके पांडे, वीके तिवारी, मनीष पांडे, योगेश, केके त्रिपाठी, यूबी यादव, रवि रावत, मोहम्मद आरिफ, अनिल शुक्ला, मोहम्मद शफीक, वीबी शुक्ला, एम के कश्यप और अच्छेलाल समेत कई रेल कर्मियों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Comment