V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया स्वागत

अयोध्या। वाराणसी से चलकर अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का स्वागत नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। इससे न सिर्फ अपने देश से शुरू हुए खेल शतरंज को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा भी इस खेल से प्रेरित होंगे। 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में 44वे शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मंगलवार को प्रथम शतरंज ओलंपियाड टार्च रैली समारोह में शामिल होने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे। अवध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने भारत सरकार की खेल को बढ़ावा देने की नीति की सराहा। अरविन्द कुमार शर्मा  ने शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री ने विगत  19 जून 2022 को इस मशाल रिले का उद्घाटन नई दिल्ली से किया गया। शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है, इसलिए यह मशाल रिले 40 दिनों में देश के 75 शहरो व प्रदेश के 09 शहरो से होकर गुजरेगी और 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबली पुरम में होने जा रहे 44वे शतरंज ओलम्पियाड में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि शतरंज ओलम्पियाड में 188 देशो के लगभग 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे है यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। उल्लेखिनीय है कि महाबली पुरम पल्लव राजवंश की राजधानी रही है जो मूर्तिकलाओ एवं मंदिरों का केन्द्र रहा है। मंत्री  शर्मा ने कहा कि आधुनिक ओलोम्पिक की शुरूआत सन् 1927 में हुई थी जिसमें भारत आजादी की 75वे वर्ष में पहली बार भारत के मेजवानी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज चतुरंग यह खेल भारत के प्राचीनतम् खेल है इस खेल का उल्लेख महाशिव पुराण में मिलता है जिसमें परम पिता परमेश्वर महादेव एवं माता पार्वती के मध्य खेलने का उल्लेख मिलता है। इस खेल का उल्लेख महाभारत एवं भारत के राजा महाराजाओ के मध्य खेले जाने का उल्लेख मिलता है जिसके अलग-अलग नाम से जाना जाता है इसमें और अध्ययन की आवश्यकता है। मशाल रिले हमारे देश के 75 शहरो में जहाॅ जहाॅ जायेगी। वहाॅ-वहाॅ शतरंज के प्रति प्रेम बढ़ा रहा है।  कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। इधर कार्यक्रम के उपरांत रैली अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। वाराणसी से चलकर अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का स्वागत नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। इससे न सिर्फ अपने देश से शुरू हुए खेल शतरंज को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा भी इस खेल से प्रेरित होंगे। 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में 44वे शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मंगलवार को प्रथम शतरंज ओलंपियाड टार्च रैली समारोह में शामिल होने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे। अवध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने भारत सरकार की खेल को बढ़ावा देने की नीति की सराहा। अरविन्द कुमार शर्मा  ने शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री ने विगत  19 जून 2022 को इस मशाल रिले का उद्घाटन नई दिल्ली से किया गया। शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है, इसलिए यह मशाल रिले 40 दिनों में देश के 75 शहरो व प्रदेश के 09 शहरो से होकर गुजरेगी और 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबली पुरम में होने जा रहे 44वे शतरंज ओलम्पियाड में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि शतरंज ओलम्पियाड में 188 देशो के लगभग 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे है यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। उल्लेखिनीय है कि महाबली पुरम पल्लव राजवंश की राजधानी रही है जो मूर्तिकलाओ एवं मंदिरों का केन्द्र रहा है। मंत्री  शर्मा ने कहा कि आधुनिक ओलोम्पिक की शुरूआत सन् 1927 में हुई थी जिसमें भारत आजादी की 75वे वर्ष में पहली बार भारत के मेजवानी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज चतुरंग यह खेल भारत के प्राचीनतम् खेल है इस खेल का उल्लेख महाशिव पुराण में मिलता है जिसमें परम पिता परमेश्वर महादेव एवं माता पार्वती के मध्य खेलने का उल्लेख मिलता है। इस खेल का उल्लेख महाभारत एवं भारत के राजा महाराजाओ के मध्य खेले जाने का उल्लेख मिलता है जिसके अलग-अलग नाम से जाना जाता है इसमें और अध्ययन की आवश्यकता है। मशाल रिले हमारे देश के 75 शहरो में जहाॅ जहाॅ जायेगी। वहाॅ-वहाॅ शतरंज के प्रति प्रेम बढ़ा रहा है।  कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। इधर कार्यक्रम के उपरांत रैली अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

Leave a Comment