कौशांबी। कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उज्जैन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में आईजीआरएस के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार लम्बित आई0जी0आर0एस0 शिकायतों की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को कल दिनांक 29 जून तक सभी लम्बित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि टाइप आख्या ही अपलोड किया जाय। उन्हांने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन नियमित रूप से आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को चेक कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय तथा दूरभाष पर शिकायतकर्ता से वार्ता भी किया जाय। इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारीगण, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविन्द श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































