V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विश्व ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर को अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ के सभी सम्मानित सदस्यो और खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश से मनाया

प्रतापगढ़। विश्व ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर को अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ के सभी सम्मानित सदस्यो और खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश से मनाया। इस अवसर पर सोसाइटी के खिलाड़ियों के बीच विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चे और बच्चियों ने प्रतिभाग किया और अपनी खेल कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कार्यक्रम के समापन पर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण और जलपान की व्यवस्था सोसाइटी के सम्मानित सदस्यो ने किया। इस अवसर पर अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक में भाग लिए हुए पूर्व खिलाड़ियों के जीवन का अध्ययन करना चाहिए कि उन्होंने किस प्रकार अपने जीवन मे खेल को महत्व दिया और कितनी कठिन प्रतिस्पर्धा को पार कर ओलंपिक जैसे सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता के प्रतिभागी बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग जी और सपा के नगर अध्यक्ष इरशाद जी रहे।इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ कोच खुर्शीद अली और जसीम अहमद ने सभी सदस्यो और अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान ने किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सभी सम्मामित सदस्यों की उपस्थिति रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। विश्व ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर को अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ के सभी सम्मानित सदस्यो और खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश से मनाया। इस अवसर पर सोसाइटी के खिलाड़ियों के बीच विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चे और बच्चियों ने प्रतिभाग किया और अपनी खेल कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कार्यक्रम के समापन पर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण और जलपान की व्यवस्था सोसाइटी के सम्मानित सदस्यो ने किया। इस अवसर पर अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक में भाग लिए हुए पूर्व खिलाड़ियों के जीवन का अध्ययन करना चाहिए कि उन्होंने किस प्रकार अपने जीवन मे खेल को महत्व दिया और कितनी कठिन प्रतिस्पर्धा को पार कर ओलंपिक जैसे सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता के प्रतिभागी बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग जी और सपा के नगर अध्यक्ष इरशाद जी रहे।इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ कोच खुर्शीद अली और जसीम अहमद ने सभी सदस्यो और अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान ने किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सभी सम्मामित सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment