पट्टी,प्रतापगढ़। एलटी लाइन का टूटा तार जंगल में लगी भीषण आग ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। इलाके के बाहूपुर गांव में एलटी लाइन का जर्जर तार टूट जाने से जंगल में आग लग गई, आग लगने से उठ रहे धुंए के गुबार को देखकर ग्रामीणों ने दरछुट पावर हाउस पर इसकी सूचना दी तब जाकर कहीं विद्युत आपूर्ति बंद हुई।हालांकि सूचना पर भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। गांव के अमित सिंह संजय प्रदीप समेत दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों की मरम्मत न करने के कारण अक्सर ऐसा हादसा गांव तथा आसपास के इलाके में होता रहता है ग्रामीणों के आरोप पर यकीन करें तो शिकायत के बाद भी लाइनमैन घंटों गांव में मरम्मत करने नहीं आते। शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग पर ग्रामीणों ने किसी तरह से घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया लेकिन विभाग की लापरवाही से बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। हालांकि जंगल में लगी इस आग से दर्जनों पेड़ जलकर राख हो गए।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































