V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रकृति सरंक्षण प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी – विनोद सोनकर

कुरई घाट चायल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कौशाम्बी। प्रकृति संरक्षण प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी है। मानवता के संरक्षण के लिए जरूरी है कि हमें स्वच्छ वायु शुद्ध जल और उर्वरक भूमि प्राप्त प्राप्त हो इसके लिए जरूरी है कि हम सभी एकाग्र होकर अपनी प्रकृति की सुरक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें उक्त बातें सांसद व राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने जनपद के कुरई घाट मे आयोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत मत्स्य संपदा संरक्षण एवं निर्मल गंगा हेतु मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कही। इस मौके पर मत्स्य कर्मियों को सर्टिफिकेट प्रदान करने के साथ मछलियों के बीज को नदी में डालकर इसका शुभारंभ किया, ताकि भूमि और पानी का उत्पादक रूप से विस्तार, गहन, विविधीकरण और उपयोग करके मछली उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। सांसद ने कहा कि आज पूरे विश्व में पर्यावरण दूषित हो रहा है जो अब मानवता के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है ऐसे में जरूरी है कि प्रत्येक मानव मानवता के सुरक्षा के लिए प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान प्रदान करें। इस मौके पर मौजूद भारी जनसमूह से उन्होंने पेड़ लगाने का आवाहन किया साथ ही उन्होंने कहा कि अब मृदा वा जल संरक्षण भी इस आंदोलन का एक बड़ा हिस्सा है। इस पर भी मजबूती से लगकर काम करने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने मौजूद मसत्य पालक समूह का अभिवादन और आवाहन करते हुए कहा कि उनका समाज हमेशा से प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे रहा है। अब जल और नदी संरक्षण में उनकी महती भूमिका निभाने का समय आ गया है। जिससे मस्त पालक व नदी के किनारे रहने वाले लोगों के जीवन संचार नदियों को सुरक्षित किया जा सके। इस मौके पर उन्होंने जीवन नदी सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों की भी मौजूद जनसमूह से चर्चा किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से दीपचंद दिवाकर, दीपक सिंह विराट गुप्ता ,कमलेश निषाद, भैयन पासी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कुरई घाट चायल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कौशाम्बी। प्रकृति संरक्षण प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी है। मानवता के संरक्षण के लिए जरूरी है कि हमें स्वच्छ वायु शुद्ध जल और उर्वरक भूमि प्राप्त प्राप्त हो इसके लिए जरूरी है कि हम सभी एकाग्र होकर अपनी प्रकृति की सुरक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें उक्त बातें सांसद व राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने जनपद के कुरई घाट मे आयोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत मत्स्य संपदा संरक्षण एवं निर्मल गंगा हेतु मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कही। इस मौके पर मत्स्य कर्मियों को सर्टिफिकेट प्रदान करने के साथ मछलियों के बीज को नदी में डालकर इसका शुभारंभ किया, ताकि भूमि और पानी का उत्पादक रूप से विस्तार, गहन, विविधीकरण और उपयोग करके मछली उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। सांसद ने कहा कि आज पूरे विश्व में पर्यावरण दूषित हो रहा है जो अब मानवता के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है ऐसे में जरूरी है कि प्रत्येक मानव मानवता के सुरक्षा के लिए प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान प्रदान करें। इस मौके पर मौजूद भारी जनसमूह से उन्होंने पेड़ लगाने का आवाहन किया साथ ही उन्होंने कहा कि अब मृदा वा जल संरक्षण भी इस आंदोलन का एक बड़ा हिस्सा है। इस पर भी मजबूती से लगकर काम करने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने मौजूद मसत्य पालक समूह का अभिवादन और आवाहन करते हुए कहा कि उनका समाज हमेशा से प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे रहा है। अब जल और नदी संरक्षण में उनकी महती भूमिका निभाने का समय आ गया है। जिससे मस्त पालक व नदी के किनारे रहने वाले लोगों के जीवन संचार नदियों को सुरक्षित किया जा सके। इस मौके पर उन्होंने जीवन नदी सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों की भी मौजूद जनसमूह से चर्चा किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से दीपचंद दिवाकर, दीपक सिंह विराट गुप्ता ,कमलेश निषाद, भैयन पासी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment