V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतिदिन ई-रिक्शो को लॉक लगाकर दिया जा रहा यातायात नियमों की खुराक

सुलतानपुर। टीएसआई अनूप सिंह की कार्यशैली आम शहरियों को काफी पसंद आ रही है, कोढ़ में खाज बने ई-रिक्शा शहर की यातायात व्यवस्था में बदनुमा दाग साबित हो रहे हैं, इसे दुरुस्त करने के लिए टीएसआई अनूप सिंह ने नया तरीका इजाद किया है, बेतरतीब ढंग से खड़े ई-रिक्शा और सड़क पर सवारियां उतारते या बिठाते ऐसे ई-रिक्शे को टीएसआई के द्वारा लाॅक लगाकर कम से कम छः घंटे के लिए खड़ा करवा दिया जाता है,आम शहरी और दुकानदारों की माने तो ई-रिक्शा चालक दुकानों के सामने रिक्शा खड़ा कर देते है, हटाने के लिए कहने पर विवाद तक कर लेते हैं, आम शहरियों का दर्द यह है कि ई-रिक्शा चलते-चलते अचानक इस तरह से से मोड़ देते है की कई बार लोग चोटिल तक हुए है, लोगों का कहना है की टीएसआई द्वारा ई-रिक्शे पर की जा रही कार्यवाही जनहित के साथ ही यातायात को व्यवस्थित करने में सहायक सिद्ध हो रही है, उधर टीएसआई अनूप सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने में जो भी अवरोधक बनेगा, उसके विरूद्ध कार्यवाही होगी, टीएसआई के द्वारा प्रतिदिन रोडवेज सहित नगर के विभिन्न भागों में चेकिंग लगाकर ई-रिक्शा, दो-चक्का व चार चक्का वाहनों की जांच व कार्यवाही की जा रही है, साथ ही चालकों को यातायात नियम के बारे में जानकारी व जागरूक भी किया जाता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुलतानपुर। टीएसआई अनूप सिंह की कार्यशैली आम शहरियों को काफी पसंद आ रही है, कोढ़ में खाज बने ई-रिक्शा शहर की यातायात व्यवस्था में बदनुमा दाग साबित हो रहे हैं, इसे दुरुस्त करने के लिए टीएसआई अनूप सिंह ने नया तरीका इजाद किया है, बेतरतीब ढंग से खड़े ई-रिक्शा और सड़क पर सवारियां उतारते या बिठाते ऐसे ई-रिक्शे को टीएसआई के द्वारा लाॅक लगाकर कम से कम छः घंटे के लिए खड़ा करवा दिया जाता है,आम शहरी और दुकानदारों की माने तो ई-रिक्शा चालक दुकानों के सामने रिक्शा खड़ा कर देते है, हटाने के लिए कहने पर विवाद तक कर लेते हैं, आम शहरियों का दर्द यह है कि ई-रिक्शा चलते-चलते अचानक इस तरह से से मोड़ देते है की कई बार लोग चोटिल तक हुए है, लोगों का कहना है की टीएसआई द्वारा ई-रिक्शे पर की जा रही कार्यवाही जनहित के साथ ही यातायात को व्यवस्थित करने में सहायक सिद्ध हो रही है, उधर टीएसआई अनूप सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने में जो भी अवरोधक बनेगा, उसके विरूद्ध कार्यवाही होगी, टीएसआई के द्वारा प्रतिदिन रोडवेज सहित नगर के विभिन्न भागों में चेकिंग लगाकर ई-रिक्शा, दो-चक्का व चार चक्का वाहनों की जांच व कार्यवाही की जा रही है, साथ ही चालकों को यातायात नियम के बारे में जानकारी व जागरूक भी किया जाता है।

Leave a Comment