सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के फार्मेसी विभाग में १४ जून से २० जून तक अमृत योग सप्ताह का आयोजन किया गया । इस साप्ताहिक शिविर में छात्रों को प्रतिदिन योगाभ्यास कराया गया एवं उससे जुडी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि योग मानव शरीर को शारीरिक व मानसिक से मजबूत बनाता है, योग स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है,इसलिए योग हमारी जीवन शैली के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग से जुड़े रहने के लिए प्रेरणा दी एवं कहा कि योग के माध्यम से हम ब्रह्मांड की असीमित शक्तियों का उपयोग कर सकते हैं. इसलिए हम सभी को योग करना चाहिए और आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अवश्य मनाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों को योग क्यों और कैसे करे की जानकारी से अवगत कराया गया तत्पश्चात अन्य लोगो को भी जागरूक करने की लिए रैली का आयोजन किया गया। इसको लेकर संस्थान के छात्र-छात्राओं मे भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह ने सभी को अमृत योग सप्ताह की बधाई दी एवं सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें