लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। अन्तर्राष्ट् रीय योग दिवस पर आज यानी मंगलवार को होलागढ़ ब्लाक परिसर में सभी कर्मचारी,अधिकारी,आसपास के स्कूली बच्चे व कई समूह की महिलाएं योग का अभ्यास करेंगी। इंचार्ज बीडीओ /एडीओ सहकारिता विजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि ब्लाक परिसर में योग प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक होगा। मगर सभी कर्मचारियों एवं लोगों को प्रातः 6 बजे ही बुलाया गया है। बताया गया कि योग खण्ड कार्यवाह संगम लाल अग्रहरि, अर्जुन साहू आदि की टीम कराएगी। इसमें ब्लाक के सभी कर्मचारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष टीएन सिंह आदि मौजूद रहेंगे। कमोवेश इसी प्रकार सभी पंचायतों अथवा स्कूलों में भी प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया जाएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































