लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। होलागढ़ के विभिन्न स्कूलों में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की परीक्षा में जहां कई स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा वहीं परीक्षा परिणाम में छात्रों से आगे छात्राएँ रहीं । एस आर सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल देवापुर में नामित सभी 77 बच्चे उत्तीर्ण रहे।यहां निहारिका पांडेय को 600 पूर्णाक में से 541,निधि सिंह को 530,श्रेयांश सिंह को 525, अर्पिता को 520,आँचल शर्मा को 518, जानकी गुप्ता 512, निधि गुप्ता 512, शुभ्रा 511, ऋषभ देव 511, साक्षी सिंह 510, प्रिया पांडेय 507, पूनम यादव 501 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजीव सिंह एवं प्रबंधक श्याम राज सिंह ने सभी छात्र एवं छात्राओं को बधाई दी है। उधर छात्रा निहारिका पुत्री शिक्षक अमित पांडेय और निधि सिंह पुत्री संजीव सिंह ने बताया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। कमोवेश इसी प्रकार भोला नाथ रामसुख पटेल इंटर कालेज काशीपुर में हाई स्कूल में पंजीकृत 250 बच्चों में 220 बच्चे हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं जबकि इंटर की परीक्षा में नामित 216 बच्चों में से लगभग 190 बच्चे पास हुए हैं।यहां रीतू 537 , दिलीप कुमार 536,कुमार साहिल सरोज 526, दीपांजलि पटेल 524, शुभांजली पटेल 521, विजया पाल 520, आकांक्षा 520, नन्दिनी 519, परी गौतम 519, अंतिमा पांडेय 519, दीपा सरोज 518, स्मिता 516,गौरव विश्वकर्मा 514,आशीष पटेल 512,महेंद्र पाल 511, अंकित पटेल 509, गुलाम सादिक 507, दीपक विश्वकर्मा 507, अंकिता पांडेय 506 अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम बढ़ाया है।प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पटेल ने सभी अभिवावकों और छात्रों को बताया कि विद्यालय में एल केजी से इंटर तक प्रवेश शुरू हो गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































