लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो सौ तेईस शिकायतों की सुनवाई करते हुए अफसरों ने सात शिकायत का निस्तारण कराया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की सतहत्तर तथा पुलिस विभाग की छत्तीस रही। विकास विभाग की ग्यारह के साथ अन्य विभागों से जुडी निन्यानवें शिकायतें की भी एसडीएम ने सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। शिकायतों मे ज्यादातर जमीनी विवाद तथा चक मार्गो पर अतिक्रमण के साथ बिजली कटौती आदि से भी जुड़ी दिखी। एसडीएम अरूण सिंह ने सार्वजनिक सम्पत्तियों पर अवैध अतिक्रमण के मामले मे तहसीलदार को पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ सप्ताह भर में जांच कर कठोर कदम उठाए जाने को कहा। पुलिस से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करते हुए सीओ रामसूरत सोनकर ने थानाध्यक्षों को भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिये। समाधान दिवस का संयोजन तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ लालगंज अश्विनी सोनकर, सीडीपीओ लक्ष्मणपुर ममता सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार, रामचंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

समाधान दिवस में दो सौ तेईस में सात शिकायतों का हुआ निस्तारण
लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो सौ तेईस शिकायतों की सुनवाई करते हुए अफसरों ने सात शिकायत का निस्तारण कराया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की सतहत्तर तथा पुलिस विभाग की छत्तीस रही। विकास विभाग की ग्यारह के साथ अन्य विभागों से जुडी निन्यानवें शिकायतें की भी एसडीएम ने सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। शिकायतों मे ज्यादातर जमीनी विवाद तथा चक मार्गो पर अतिक्रमण के साथ बिजली कटौती आदि से भी जुड़ी दिखी। एसडीएम अरूण सिंह ने सार्वजनिक सम्पत्तियों पर अवैध अतिक्रमण के मामले मे तहसीलदार को पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ सप्ताह भर में जांच कर कठोर कदम उठाए जाने को कहा। पुलिस से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करते हुए सीओ रामसूरत सोनकर ने थानाध्यक्षों को भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिये। समाधान दिवस का संयोजन तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ लालगंज अश्विनी सोनकर, सीडीपीओ लक्ष्मणपुर ममता सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार, रामचंद्र त्रिपाठी आदि रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें