V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हाईस्कूल में आस्था सिंह इंटर में अंशिका यादव बनीं टॉपर

हाईस्कूल में आस्था को प्रदेश में चौथा स्थान मिला, इंटर में अंशिका यादव प्रदेश की दूसरी टॉपर बनीं
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2022 का परिणाम आज घोषित हो गया। हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में प्रयागराज की आस्था सिंह और आस्था तिवारी ने स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट की यूपी की टॉप टेन लिस्ट में अंशिका यादव ने 95.50 फीसद अंक के साथ दूसरा स्थान बनाया है। अंशिका ने प्रयागराज में टॉप किया है। इंटर में जिया मिश्रा व आंचल यादव को संयुक्त रूप से प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। बीपी सिंह बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल नैनी प्रयागराज की रहने वाली आस्था सिंह ने 600 में से 583 अंक हासिल किया कर प्रदेश में संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है। आस्था को कुल 97.17 फीसद अंक हासिल हुए हैं। प्रयागराज के एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव प्रयागराज की आस्था तिवारी ने प्रदेश की टाॅप टेन सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान बनाया है। आस्था तिवारी को 600 अंकों में से 576 अंक हासिल किए हैं। इसे अगर प्रतिशत में देखा जाए तो आस्था तिवारी को 96 फीसद अंक हासिल हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में शहर के स्कूल से एक भी टॉपर नहीं है। अंशिका यादव प्रयागराज के बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा से इंटर की परीक्षा दी थी। अंशिका को 500 में 475 अंक मिले हैं। उसे प्रदेश मे दूसरा जबकि प्रयागराज में प्रथम स्थान मिला है। उसे 95 फीसद अंक हासिल हुए हैं। जिया मिश्रा एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव प्रयागराज से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसे कुल 500 अंक में से 470 अंक मिले हैं। अगर इसे प्रतिशत में देखा जाए तो यह 94 फीसद अंक होता है। इसके साथ जिया मिश्रा ने प्रदेश में चौथा स्थान हासल किया है। प्रयागराज में दूसरे नंबर की टॉपर हैं। आंचल यादव को 500 अंक में से 470 अंक हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से चौथी रैंक हासिल किया है। उसे कुल 94 प्रतिशत अंक मिले हैं। आंचल यादव ने भी बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा से इंटर की परीक्षा दी थी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
हाईस्कूल में आस्था को प्रदेश में चौथा स्थान मिला, इंटर में अंशिका यादव प्रदेश की दूसरी टॉपर बनीं
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2022 का परिणाम आज घोषित हो गया। हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में प्रयागराज की आस्था सिंह और आस्था तिवारी ने स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट की यूपी की टॉप टेन लिस्ट में अंशिका यादव ने 95.50 फीसद अंक के साथ दूसरा स्थान बनाया है। अंशिका ने प्रयागराज में टॉप किया है। इंटर में जिया मिश्रा व आंचल यादव को संयुक्त रूप से प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। बीपी सिंह बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल नैनी प्रयागराज की रहने वाली आस्था सिंह ने 600 में से 583 अंक हासिल किया कर प्रदेश में संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है। आस्था को कुल 97.17 फीसद अंक हासिल हुए हैं। प्रयागराज के एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव प्रयागराज की आस्था तिवारी ने प्रदेश की टाॅप टेन सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान बनाया है। आस्था तिवारी को 600 अंकों में से 576 अंक हासिल किए हैं। इसे अगर प्रतिशत में देखा जाए तो आस्था तिवारी को 96 फीसद अंक हासिल हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में शहर के स्कूल से एक भी टॉपर नहीं है। अंशिका यादव प्रयागराज के बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा से इंटर की परीक्षा दी थी। अंशिका को 500 में 475 अंक मिले हैं। उसे प्रदेश मे दूसरा जबकि प्रयागराज में प्रथम स्थान मिला है। उसे 95 फीसद अंक हासिल हुए हैं। जिया मिश्रा एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव प्रयागराज से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसे कुल 500 अंक में से 470 अंक मिले हैं। अगर इसे प्रतिशत में देखा जाए तो यह 94 फीसद अंक होता है। इसके साथ जिया मिश्रा ने प्रदेश में चौथा स्थान हासल किया है। प्रयागराज में दूसरे नंबर की टॉपर हैं। आंचल यादव को 500 अंक में से 470 अंक हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से चौथी रैंक हासिल किया है। उसे कुल 94 प्रतिशत अंक मिले हैं। आंचल यादव ने भी बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा से इंटर की परीक्षा दी थी।

Leave a Comment