V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पटाखा फोड़ने के विवाद में बारातियों ने लाठी डंडों से पीटा

एक की हालत गंभीर आधा दर्जन घायल
मंझनपुर कौशांबी।  करारी कोतवाली इलाके के बभनपुरा गांव में एक प्राइवेट शिक्षक को अपने घर के पास पटाखा छुटाने को मना करना महंगा पड़ गया । आधा दर्जन बरातियों ने शिक्षक व अन्य लोगों को लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से एक दो लोगों की हालत गंभीर है ,वहीं अन्य लोग घायल है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। करारी कोतवाली अंतर्गत  बभनपुरा गांव निवासी राकेश कुमार एक प्राइवेट कॉलेज के शिक्षक है। बृहस्पतिवार की रात मंझनपुर कोतवाली के छिकतपुर गांव से बभन पूरा गांव के रामशरण लोधी के यहां बारात आई थी। आरोप है कि बाराती पहले से ही शराब की नशा में धुत थे। बाराती जैसे ही गांव के शिक्षक के घर के पास पहुंचे पटाखा छूटा रहे थे। तभी शिक्षक राकेश कुमार ने मना किया कि छप्पर में कहीं आग न लग जाए। शिक्षक को इसी का विरोध करना महंगा पड़ गया । लगभग आधा दर्जन बरातियों ने शिक्षक राकेश कुमार  राजकुमार, रोहन कुमार, अमित कुमार आदि लोगों को लाठी डंडों से पिटाई कर दिया। मार पीट से राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अन्य लोग घायल है । सभी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
एक की हालत गंभीर आधा दर्जन घायल
मंझनपुर कौशांबी।  करारी कोतवाली इलाके के बभनपुरा गांव में एक प्राइवेट शिक्षक को अपने घर के पास पटाखा छुटाने को मना करना महंगा पड़ गया । आधा दर्जन बरातियों ने शिक्षक व अन्य लोगों को लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से एक दो लोगों की हालत गंभीर है ,वहीं अन्य लोग घायल है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। करारी कोतवाली अंतर्गत  बभनपुरा गांव निवासी राकेश कुमार एक प्राइवेट कॉलेज के शिक्षक है। बृहस्पतिवार की रात मंझनपुर कोतवाली के छिकतपुर गांव से बभन पूरा गांव के रामशरण लोधी के यहां बारात आई थी। आरोप है कि बाराती पहले से ही शराब की नशा में धुत थे। बाराती जैसे ही गांव के शिक्षक के घर के पास पहुंचे पटाखा छूटा रहे थे। तभी शिक्षक राकेश कुमार ने मना किया कि छप्पर में कहीं आग न लग जाए। शिक्षक को इसी का विरोध करना महंगा पड़ गया । लगभग आधा दर्जन बरातियों ने शिक्षक राकेश कुमार  राजकुमार, रोहन कुमार, अमित कुमार आदि लोगों को लाठी डंडों से पिटाई कर दिया। मार पीट से राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अन्य लोग घायल है । सभी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Comment