एसडीएम वा सीओ सदर भ्रमण कर लेते रहे जायजा
करारी कौशांबी । करारी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मूड में रहा। मस्जिदों में सुरक्षा के लिए पुलिस जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे। डीएम एसपी ने भी भ्रमण कर शांति पूर्वक नमाज अदा करने की अपील करते रहे। दोहपर 1:30 बजे सकुशल जुमे की नमाज अदा हुई तब जाकर प्रशाशन ने राहत की सांस लिया। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर लिया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे करारी कस्बे जुमा की नमाज को लेकर सुबह से ही एएसपी समर बहादुर एडीएम जयचंद्र पांडेय ने कस्बे के मौलवियों से संवाद किया । और शांति पूर्वक नमाज अदा करने की अपील किया। इसी के दृष्टिगत दोपहर करीब डेढ़ बजे कस्बे के विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल नमाज अदा की गई। मुस्लिम लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी और अपने घर को चले गए। तब जाकर जिला प्रशासन ने राहत की सांस लिया। इस दौरान पुलिस के जवाब भी पैनी नजर बनाए रहें। और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसी के चलते कस्बे व क्षेत्रों में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई। हालंकि कस्बे में जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान डीएम एसपी भी पूरे जनपद में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे । इस मौके पर एसडीएम प्रखर उत्तम ,सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, ईओ करारी, आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































