प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की पार्षद दल की सचेतक वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने नगर आयुक्त नगर निगम प्रयाग को ज्ञापन के माध्यम से सपा पार्षद फजल खान की मिनी सदन की सदस्यता समाप्त करने के लिए शासन को नगर निगम से पत्र प्रेषित करने की मांग की उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 78 का सपा पार्षद फजल खान जिसके ऊपर राष्ट्रद्रोह और अन्य कई प्रकार के अवांछित मुकदमे चल रहे हैं और पिछले दिनो शुक्रवार को अटाला क्षेत्र में पत्थरबाजी का कांड करने वाले सरगना जावेद की टीम का मुख्य लीडर रहा है। जिसके ऊपर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट लगाकर कानूनन कार्रवाई कर रही है और बहुत जल्द कुख्यात एवं अपराधी पार्षद फजल खान पुलिस प्रशासन के कब्जे में होगा।
श्रीमती जायसवाल ने कहा कि सपा पार्षद फजल खान इस देश और समाज के लिए खतरा बन चुका है और मिनी सदन की मर्यादा को कलंकित कर रहा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































