दो का निस्तारण, 22 के पर शीघ्र कार्रवाई के आदेश
प्रयागराज। सदस्या, उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती अनीता सचान के द्वारा बुधवार को सर्किट हाऊस में महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, योजनाओं का लाभ न मिलने, अवैध कब्जे से सम्बंधित शिकायतों सहित अन्य कई शिकायतें सुनवाई के लिए आयी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का गठन पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए ही हुआ है। यदि किसी महिला को न्याय मिलने में कोई परेशानी आ रही है तो वे अपनी समस्या को लेकर महिला जनसुनवाई में जरूर आये। जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं की पूरी सहायता की जायेगी। महिला जनसुनवाई में कुल 24 प्रकरण सुनवाई के लिए आये, जिनमें से 2 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनसुनवाई में प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री विजय कुमार श्रीवास्तव निवासी झूलेलाल कालोनी, लूकरगंज ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गाली-गलौज मारपीट करने तथा घर से निकाल देने की शिकायत की, जिस पर मा0 सदस्या ने सम्बंधित थाने को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। प्रियंका केशरवानी पुत्री बृजलाल केशरवानी निवासी नैनी ने घरेलू हिंसा की शिकायत की। प्रार्थिंनी ने सदस्या को बताया कि उसने इससे सम्बंधित शिकायत थाने पर भी की, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, जिसपर सदस्या ने नैनी क्षेत्र से आ रही ज्यादातर शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की तथा सम्बंधित थाने को निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि महिला जन सुनवाई में आने वाले शिकायती प्रकरणों के निस्तारण की मानिटरिंग सुनवाई के बाद नियमित रूप से आयोग के स्तर पर की जाती है इसलिए प्रकरणों को बेवजह लम्बित करने तथा पीड़ित महिलाओ को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। सदस्या ने बैठक में उपस्थित सभी थानों के पुलिस अधिकारियों को यह हिदायत दी कि जनसुनवाई में पूर्व में आये हुए प्रकरणों के निस्तारण की कृत कार्रवाई से अवगत करायें साथ मे हुई कार्रवाई की आख्या लेकर आयें। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































